IND vs BAN: अक्षर पटेल ने कराई भारत की वापसी, बांग्लादेश के लिए डेब्यू करने वाले बल्लेबाज का शतक

चटगाँव टेस्ट मैच अब अंतिम दिन तक चला गया है, चौथे दिन बांग्लादेश टीम आउट नहीं हुई। शाकिब अल हसन स्टंप्स तक क्रीज पर थे।

Indian Team vs Bangladesh

IND vs BAN 1st Test: भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन बांग्लादेश अपनी हार टालने में सफल रही। चौथे दिन का कल समाप्त होने तक बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट पर 272 रन बनाए। मैच जीतने के लिए बांग्लादेश को अब भी 241 रनों की दरकार है। शाकिब अल हसन 40 और मेहदी हसन 9 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं। पांचवें दिन का खेल अहम होने वाला है। बांग्लादेश के लिए अंतिम दिन बैटिंग करना आसान काम नहीं होगा।

डेब्यू करने वाले बल्लेबाज का शतक
513 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश के लिए डेब्यू करने वाले जाकिर हसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और टीम के लिए रन बनाए। उन्होंने नजमुल हुसैन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए शतकीय भागीदारी की। अपनी फिफ्टी जड़ने के बाद भी जाकिर हसन क्रीज पर टिके रहे और शतक जड़ते हुए अपना डेब्यू यादगार बना दिया। हालांकि 100 रन पूरे होते ही वह अश्विन की गेंद पर चलते बने।

बांग्लादेश के पहले विकेट ने बनाए रन
कल के स्कोर बिना किसी नुकसान के 42 रन से आगे खेलते हुए बांग्लादेश के ओपनर नजमुल होसैन और जाकिर हसन ने भारतीय गेंदबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी की और शतकीय भागीदारी निभाई। नजमुल होसैन ने 67 रन बनाए। जाकिर हसन शतक जड़ने में सफल रहे। उनके बाद आए बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए और आउट होते चले गए।

अक्षर पटेल की बेहतरीन गेंदबाजी
भारतीय टीम को जब विकेट लेने में मुश्किल हो रही थी, तब अक्षर पटेल ने आकर बांग्लादेशी बल्लेबाजों को परेशानी में डाला। अक्षर पटेल ने 3 विकेट अपने नाम किये। उन्होंने बांग्लादेश के बल्लेबाज यासिर अली, मुशफिकुर रहीम और नुरुल हसन को आउट किया। उनके अलावा अश्विन और उमेश यादव भी एक-एक विकेट प्राप्त करने में सफल रहे। पांचवें दिन भारतीय स्पिनर जल्दी मेजबानों को आउट करने का प्रयास करेंगे। अक्षर पटेल और अश्विन के ऊपर नज़रें रहेंगी। दोनों के पास पांचवें दिन की पिच पर स्पिन का जादू बिखेरने का अवसर रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+