'क्या को-एक्टर ने तुम्हे प्रेग्नेंट कर दिया?', बॉलीवुड सुपरस्टार ने सरेआम 26 साल की एक्ट्रेस से की गंदी बात
Rajesh Khanna To Moushumi Chatterjee: बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना और दिग्गज अभिनेत्री मौसमी चटर्जी की ऑनस्क्रीन जोड़ी भले ही दर्शकों को बेहद पसंद आती रही हो लेकिन पर्दे के पीछे दोनों के रिश्ते काफी तल्ख थे। मौसमी चटर्जी ने एक इंटरव्यू में राजेश खन्ना को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
राजेश खन्ना को लेकर मौसमी चटर्जी का बड़ा खुलासा
मौसमी चटर्जी ने बताया- सुपरस्टार राजेश खन्ना अक्सर सेट पर भद्दे मजाक किया करते थे और एक बार तो उन्होंने उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर ऐसा सवाल पूछ लिया था, जिसे सुनकर एक्ट्रेस हैरान रह गई थीं। हालांकि मौसमी चटर्जी ने भी उन्हें उसी अंदाज में करारा जवाब दिया था। इतना सब होने के बावजूद, राजेश खन्ना के आखिरी दिनों में मौसमी उनसे मिलने भी पहुंची थीं।

1972 में मौसमी चटर्जी ने बॉलीवुड में किया था डेब्यू
जानकारी के अनुसार मौसमी चटर्जी का जन्म कोलकाता में इंदिरा चट्टोपाध्याय के तौर पर हुआ था। उन्होंने कम उम्र में जयंत मुखर्जी से शादी की थी, जो मशहूर सिंगर हेमंत कुमार के बेटे थे। मौसमी चटर्जी ने अचानक ही फिल्मों में एंट्री की थी। उनका हिंदी डेब्यू 1972 में फिल्म 'अनुराग' से हुआ था। ये शक्ति सामंत की फिल्म थी जिसमें उन्होंने एक अंधी लड़की का रोल किया था, जिसे प्यार हो जाता है।
राजेश खन्ना-मौसमी चटर्जी के बीच थी तकरार
साल 1974 में जब मौसमी चटर्जी फिल्म 'हमशक्ल' के सेट पर राजेश खन्ना से मिली थीं, तब तक वह बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एक्ट्रेसेस में से एक बन चुकी थीं। ऑन स्क्रीन उनकी और राजेश खन्ना की केमिस्ट्री लोग काफी पसंद करते थे लेकिन ऑफ स्क्रीन, दोनों के बीच कुछ और ही था।
राजेश खन्ना ने पूछा था- क्या ये विनोद मेहरा का बच्चा है?
-एनडीटीवी के साथ एक इंटरव्यू में मौसमी चटर्जी ने कहा- राजेश खन्ना एक बिगड़े हुए बच्चे थे। सफलता हमेशा उनके सिर चढ़ जाती थी।मौसमी चटर्जी ने बताया- एक फिल्म की शूटिंग के दौरान मैं प्रेग्नेंट थी। उस फिल्म में राजेश खन्ना मेरे हीरो थे। राजेश खन्ना मेरे पास आए और मुझसे पूछा- क्या ये विनोद मेहरा का बच्चा है?
-आपको बता दें कि मौसमी चटर्जी ने हिंदी सिनेमा के शानदार एक्टर विनोद मेहरा के साथ 10 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। मौसमी चटर्जी के शादीशुदा होने के बावजूद विनोद मेहरा के साथ उनके रिलेशनशिप की अफवाहें कम होने का नाम ही नहीं लेती थीं। हालांकि राजेश खन्ना की बात सुन मौसमी चटर्जी हिल गई थीं।
मौसमी चटर्जी ने भी राजेश खन्ना को दिया था करारा जवाब
मौसमी चटर्जी ने अपने इंटरव्यू में कहा- राजेश खन्ना ने मेरे साथ कई बार गंदी बात की। वह फिल्म की शूटिंग के समय कुछ भी कह देते थे। मेरी प्रेग्नेंसी को लेकर भी उन्होंने भद्दा मजाक किया था लेकिन मैंने भी उनको करारा जवाब दिया था। मैंने सुपरस्टार से कहा था- क्या आपकी दोनों बेटियां ऋषि कपूर से पैदा हुई हैं? मेरा जवाब सुनकर राजेश खन्ना के होश उड़ गए थे।
अमिताभ बच्चन के साथ भी काम कर चुकी हैं मौसमी चटर्जी
आपको बता दें कि मौसमी चटर्जी ने अमिताभ बच्चन के साथ दो फिल्मों में काम किया था। साल 1974 में रिलीज हुई फिल्म 'बेनाम', जब वह एक संघर्षशील अभिनेता थे और साल 1979 में 'मंजिल'। जानकारी के अनुसार फिल्म 'मंजिल' को आज के समय में भी 'रिमझिम गिरे सावन' गाने के लिए याद किया जाता है, जिसे असली मूसलाधार बारिश में बॉम्बे (अब मुंबई) की सड़कों पर फिल्माया गया था। इस पॉपुलर गाने में अमिताभ बच्चन के भाई अजिताभ बच्चन कपल के ड्राइवर के रूप में नजर आए थे।
राजेश खन्ना के आखिरी दिनों में उनसे मिलने पहुंची थीं एक्ट्रेस
-आपको बता दें कि राजेश खन्ना और मौसमी चटर्जी का ऑफ स्क्रीन रिश्ता कभी भी अच्छा नहीं रहा था। हालांकि इतना सब कुछ होने के बावजूद, मौसमी चटर्जी सुपरस्टार राजेश खन्ना के आखिरी दिनों में उनसे मिलने गई थीं।
-मौसमी चटर्जी ने कहा- आज राजेश खन्ना हमारे बीच नहीं हैं। मैं उनके आखिरी समय में भी उनसे मिलने गई थी। वह मेरी छोटी बेटी के सामने मेरी तारीफ कर रहे थे। उन्होंने मेरी बेटी से कहा था- तुम्हारी मां पागल थी लेकिन हम सब उनसे डरते थे। वह किसी भी बकवास में विश्वास नहीं करती थी।
जुलाई 2012 में हुई थी राजेश खन्ना की मौत
जानकारी के अनुसार जुलाई 2012 में राजेश खन्ना की मौत हो गई थी। जब मौसमी चटर्जी से पूछा गया कि क्या उन्हें आखिरी समय में राजेश खन्ना के अकेलेपन पर दया आती है तो एक्ट्रेस ने पहले एक शब्द में कहा- कर्म। एक्ट्रेस ने आगे कहा- राजेश खन्ना सुपरस्टार थे लेकिन उनकी हरकतें बहुत ही अजीब थीं।













Click it and Unblock the Notifications