'शमी, उमेश अब युवा नहीं रहे', अहमदाबाद टेस्ट में रवि शास्त्री को पसंद नहीं आई रोहित की कप्तानी

अहमदाबाद जैसी सपाट पिचों पर कप्तानी के पैतरों पर काफी कुछ निर्भर होता है और देखा जाए तो रोहित ने पहले दिन कुछ स्मार्ट फैसले लिए लेकिन दिन के अंत में कुछ ऐसा किया जिससे रवि शास्त्री सहमत नहीं थे।

IND vs AUS

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे और अंतिम टेस्ट में कप्तान के रूप में रोहित शर्मा अपने कठिन समय को देख रहे हैं जहां पिच ऐसी पाटा है कि गेंदबाजों को कलेजा निकालकर बॉलिंग करनी पड़ रही है। ऐसे में कप्तानी के पैतरों पर काफी कुछ निर्भर कर जाता है और देखा जाए तो रोहित ने पहले दिन कुछ स्मार्ट फैसले हुए। उन्होंने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अटैक में लाकर दो महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए, जबकि नीरस पिच पर पेसरों के लिए तो कुछ भी नहीं था। इस पिच को देखने के बाद शुरुआती तीन टेस्ट मैचों की रैंक टर्नर कई लोगों को याद आई होगी।

रोहित का कदम उल्टा पड़ गया

रोहित का कदम उल्टा पड़ गया

रोहित ने फिर भी तेज दिमाग इस्तेमाल करते हुए स्टीव स्मिथ को अनसेटल करने के लिए उमेश यादव के बाउंसरों की झड़ी लगा दी। लेकिन दिन के अंत में, दूसरी नई गेंद लेने का रोहित का कदम उल्टा पड़ गया। इसने भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर और भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री को भी हिटमैन की आलोचना करने पर मजबूर कर दिया।

ऐसा इसलिए क्योंकि ग्रीन और ख्वाजा ने अपने फायदे के लिए दूसरी नई गेंद का इस्तेमाल किया। उन्होंने स्कोरिंग रेट बढ़ाया और मोमेंटम को कंगारूओं की तरफ शिफ्ट कर दिया। उमेश यादव और मोहम्मद शमी पूरी तरह से रन लुटा रहे थे। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी नई गेंद के खिलाफ नौ ओवर में 54 रन बनाए और चार विकेट पर 255 रन बना लिए और दूसरे दिन भी ग्रीन और ख्वाजा ने जमकर रन बटोरे।

'शमी, उमेश अब युवा नहीं रहे'

'शमी, उमेश अब युवा नहीं रहे'

शास्त्री ने कहा कि मेजबान टीम ने दूसरी नई गेंद लेने का फैसला करके मौका खो दिया। पूर्व भारतीय हरफनमौला ने कहा कि तेज गेंदबाज उमेश यादव और मोहम्मद शमी की उम्र को देखते हुए नई गेंद को इतनी जल्दी लेना सही कदम नहीं था।

शास्त्री ने कमेंट्री के दौरान कहा, "मुझे लगता है कि भारत कल रात बाजी हार गया। नई गेंद लेना सही नहीं था क्योंकि उमेश 35 साल के हैं, शमी युवा नहीं हो रहे हैं। उन्होंने काफी गेंदबाजी की थी। वे थक रहे थे। नई गेंद को इतनी जल्दी ले जाना ठीक नहीं था।"

रोहित शर्मा के लिए यह एक बड़ी परीक्षा

रोहित शर्मा के लिए यह एक बड़ी परीक्षा

बल्लेबाजों की इस पिच की ओर इशारा करते हुए शास्त्री ने कहा कि कप्तान के रूप में रोहित शर्मा के लिए यह एक बड़ी परीक्षा थी क्योंकि यह पहली बार है जब उन्हें ऐसी पिच मिली है जो वास्तव में बल्लेबाजी के लिए अच्छी है। शास्त्री ने कहा कि ऐसी पिचों पर रोहित की समझ और निखरेगी। आप भारत में टर्निंग विकेटों पर कप्तानी करते हैं, विदेशी में उछाल वाली पिचों पर करते हैं, स्विंग पिचों पर करते हैं लेकिन भारत में बैटिंग ट्रैक पर कप्तानी करना आसान नहीं। ये सीखने के लिए वो पिच है जिसकी रोहित को जरूरत थी।

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाए 480 रन, अश्विन ने शानदार बॉलिंग में हासिल किए 6 विकेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+