IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाए 480 रन, अश्विन ने शानदार बॉलिंग में हासिल किए 6 विकेट

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है। इस पारी में उस्मान ख्वाजा ने बेहतरीन 180 रन बनाए और कैमरन ग्रीन ने भी शतक लगाया।

india vs australia

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 का सर्वोच्च स्कोर बनाते हुए अहमदाबाद टेस्ट मैच में पहली पारी में 480 रन बनाए हैं। भारतीय टीम ने मैच में एक समय हल्की वापसी की झलक दिखाई थी जब ऑस्ट्रेलिया के 8 विकेट 409 रनों पर गिर गए थे लेकिन कैमरन ग्रीन और उस्मान ख्वाजा की दोहरी शतकीय साझेदारी के बाद नाथन लियोन व टॉड मर्फी ने ऑस्ट्रेलिया को एक बढ़िया स्कोर दे दिया। इसके बावजूद इस सपाट पिच पर रविचंद्रन अश्विन ने 6 विकेट लेकर सरपट दौड़ रही कंगारू गाड़ी पर ब्रेक लगाने का काम किया। वर्ना एक समय ऑस्ट्रेलिया की टीम का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 378 रन था।

ऑस्ट्रे्लिया की बढ़िया बल्लेबाजी-

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले दिन टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला करते हुए स्टंप तक 4 विकेट खोकर 255 रन बनाए थे। ख्वाजा पहले दिन ही बेहतरीन शतक लगा चुके थे लेकिन दूसरे दिन टॉप गियर में बैटिग करने का काम किया ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने। टर्निंग ट्रैक पर ग्रीन की बैटिंग हालांकि अभी परखी जानी बाकी है लेकिन इस आसान विकेट पर लंबे कद के बल्लेबाज ने 18 चौके लगाते हुए 170 गेंदों पर 114 रनों की पारी खेली। उनको अश्विन ने श्रीकर भरत के हाथों कैच आउट कराया लेकिन ये विकेट सही मायनों में कीपर का ही था जिन्होंने लेग साइड पर खेली गेंद पर शानदार कैच पकड़ा।

एक समय आंशिक वापसी हुई थी-

इसके बाद एक विकेट पतन शुरू हुआ जब एलेक्स कैरी को अश्विन ने बगैर खाता खोले अक्षर के हाथों चलता कर दिया। फिर मिशेल स्टार्क को शॉर्ट लेग पर इसी गेंदबाज पर श्रेयस अय्यर ने शानदार तरीके से लपका। ये बढ़िया तेजी से लिया गया कैच था। फिर एक बड़ा अक्षर पटेल को मिला जिन्होंने 180 रनों की बड़ी पारी खेलने वाले ख्वाजा का डबल सेंचुरी का सपना अधूरा कर दिया। ख्वाजा 422 गेंदों पर 21 चौके लगाकर पगबाधा आउट हुए।

लियोन और मर्फी ने भी 70 रन जोड़े-

जब ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलियाई पारी का ढहना अब बस समय की बात है तब नाथन लियोन ने जबरदस्त प्रतिरोध दिखाया और काफी गेंदों को आसानी से खेला। उनके साथ बॉलिंग डुप्लीकेट टॉड मर्फी थे। इन दोनों ने उस विकेट पतन को भर दिया जो ग्रीन के आउट होने पर भारत के पक्ष में गया था। देखते ही देखते भारतीय टीम के लिए झुंझलाहट भरी 70 रनों की साझेदारी हो गई। इस जोड़ी को तोड़ने के लिए भी अश्विन को ही विकेट दिलाना पड़ा। उन्होंने 61 गेंदों पर 41 रनों की पारी खेलने वाली टॉड मर्फी को पगबाधा किया। फिर इसके बाद अगले ही ओवर में अश्विन की बाहर निकलती गेंद पर लियोन भी 34 रन बनाकर आउट हो गए और ऑस्ट्रेलियाई पारी 480 पर आउट हो गई।

इन पिचों पर पता चलता है अश्विन और जडेजा का फर्क

जिन लोगों को कंफ्यूजन है कि औसत लगभग एक जैसा होने के बावजूद अश्विन और जडेजा की गेंदबाजी में क्या फर्क है ये इस पिच पर बॉलिंग से पता चल गया होगा। जडेजा मुख्यतः एक बैटिंग ऑलराउंडर टाइप के खिलाड़ी हैं जो इस पिच पर पूरी तरह फ्लॉप हो गए क्योंकि उनके पास ना तो महान स्पिनरों जैसी क्लास है और ना ही वैसी विविधता। हां, वे टर्निंग पिचों पर कयामत ला देते हैं क्योंकि उनमें गेंद को सटीकता से एक ही जगह पर टप्पा डालने की क्षमता है। कुछ ऐसी ही कहानी अक्षर पटेल की है।

दूसरी ओर 91 रन देकर 6 विकेट लेने वाले अश्विन वो बॉलर हैं जो हवा में गेंद को विविधता प्रदान करते हैं, रिलीज के समय विविधता देते हैं, कोहली मोड़ने में बदलाव करते हैं, एक्शन में बदलाव करते हैं और अंगुलियों से गेंद को घुमाने में बदलाव करते है। वे एक क्लासिक स्पिनर हैं जिन्होंने अपनी मास्टरक्लास इस पिच पर दिखाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+