7 बच्चों के पापा बनने वाले हैं Youtuber Armaan Malik? दूसरी पत्नी कृतिका Twins करेंगी पैदा! सौतन का बड़ा प्लान

Youtuber Armaan Malik: मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक और उनका परिवार अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बना रहता है। अब एक बार फिर परिवार की बेबी प्लानिंग चर्चा का विषय बन गई है। हाल ही में शेयर किए गए एक व्लॉग में अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने भविष्य में परिवार बढ़ाने की इच्छा जाहिर की है जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस विषय को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।

कृतिका मलिक ने बताई आगे की फैमिली प्लानिंग
व्लॉग के दौरान कृतिका मलिक ने बताया कि उन्हें अक्सर फैंस और करीबी लोग दूसरा बच्चा प्लान करने की सलाह देते हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा उम्र को देखते हुए भविष्य में आईवीएफ (IVF) के जरिए परिवार बढ़ाने का विकल्प भी उनके लिए खुला है। बातचीत के दौरान उन्होंने जुड़वां बच्चों की इच्छा का भी जिक्र किया, जिसने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है।

Youtuber Armaan Malik

पायल मलिक ने भी सौतन कृतिका का किया सपोर्ट

दिलचस्प बात ये रही कि इस चर्चा के दौरान यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक भी मौजूद थीं। कृतिका मलिक की बातों पर प्रतिक्रिया देते हुए पायल ने उनकी प्लानिंग का समर्थन किया और कहा कि अगर भविष्य में ऐसा फैसला लिया जाता है तो उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं होगी। दोनों के बीच की ये बातचीत अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Youtuber Armaan Malik का बच्चों की नैनी से चल रहा चक्कर? सरेआम गोद में उठाकर की ऐसी हरकत, मचा बवाल
Youtuber Armaan Malik का बच्चों की नैनी से चल रहा चक्कर? सरेआम गोद में उठाकर की ऐसी हरकत, मचा बवाल

पहले भी कई बार सामने आ चुकी है बेबी प्लानिंग की चर्चा

मलिक परिवार पहले भी अपनी फैमिली प्लानिंग को लेकर चर्चा में रह चुका है। अरमान, पायल और कृतिका अक्सर अपने व्लॉग्स में निजी जीवन से जुड़े पहलुओं को शेयर करते रहते हैं। यही वजह है कि उनके परिवार से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बन जाती है।

सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया

कृतिका मलिक के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। कुछ फैंस ने उनकी इच्छा का समर्थन किया जबकि कई लोगों ने परिवार के बढ़ते आकार को लेकर सवाल भी उठाए। हालांकि मलिक परिवार की लोकप्रियता को देखते हुए ये विषय एक बार फिर इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगा है।

फैंस को अब अगले फैसले का इंतजार

फिलहाल कृतिका मलिक ने केवल अपनी इच्छा और भविष्य की संभावनाओं पर बात की है। परिवार की ओर से किसी आधिकारिक बेबी प्लानिंग की घोषणा नहीं की गई है। आपको बता दें कि अरमान और पायल के चार बच्चे हैं, जबकि कृतिका से अरमान को एक बेटा हुआ है। कुल मिलाकर अरमान मलिक अभी तक पांच बच्चों के पिता हैं। ऐसे में फैंस अब ये जानने का इंतजार कर रहे हैं कि आने वाले समय में मलिक परिवार इस दिशा में कोई बड़ा फैसला लेता है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+