Jaspal Rana : जसपाल राणा ने की थी दो शादियां! पत्नी भी हैं मशहूर हस्ती, कितने हैं बच्चे?
Jaspal Rana: आज भारतीय खेल जगत के लिए काफी दुखद दिन है क्योंकि आज इंडिया के दिग्गज शूटर जसपाल राणा ने दुनिया को अलविदा कह दिया है, उनके अकस्मात निधन से हर कोई स्तब्ध है। 49 साल की अवस्था में भारतीय निशानेबाज ने दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में वो म्यूनिख वर्ल्ड कप से लौटे थे।
वहां से लौटने के बाद ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

गौरतलब है कि जसपाल राणा का जन्म 28 जून 1976 को उत्तराखंड में हुआ था। उनके पिता नारायण सिंह राणा एक पूर्व फौजी और उत्तराखंड के पहले खेल मंत्री थे, अपने पिता से ही उन्होंने निशाबाजी सीखी थी।उनकी बहन सुषमा और भाई सुभाष भी अच्छे शूटर हैं।
लाइमलाइट से दूर रहता है जसपाल राणा का परिवार
इतनी हाईप्रोफाइल फैमिली होने के बावजूद जसपाल राणा का पूरा परिवार 'डाउन टू अर्थ' ही रहना पसंद करता है और इसी वजह से उनके परिवार की बहुत सारी तस्वीरें सोशल प्लेटफार्म पर मौजूद नहीं है।
जसपाल राणा की पत्नी का नाम आरुषि वर्मा
मालूम हो कि जसपाल राणा की पत्नी का नाम आरुषि वर्मा है, जो कि एक पर्यावरणविद्, इंटीरियर डिजाइनर और नेशनल लेवल की शूटर रही हैं। वो 'क्लाइमेट फोर्स अंटार्कटिका एक्सपेडिशन' में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

जसपाल राणा की पहली पत्नी का नाम रीना राणा
economictimes के मुताबिक जसपाल राणा की पहली शादी रीना राणा से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे देवांशी राणा और युवराज राणा हैं , जिनसे अलग होने के बाद में उनका विवाह आरुषि वर्मा से हुआ था। रीना ज़्यादातर लाइमलाइट से दूर ही रहीं, लेकिन शूटिंग की दुनिया में वो भी काफी एक्टिव रही हैं और राज्यस्तरीय रूप में अच्छा काम कर चुकी हैं।
जसपाल राणा को कितने बच्चे?
जसपाल राणा के दो बच्चे हैं- बेटी देवांशी राणा और बेटा युवराज राणा। अपने पिता की तरह, देवांशी ने भी शूटिंग को अपना खेल चुना है। उन्होंने जूनियर प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स' में महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।

जसपाल राणा ने कॉमनवेल्थ गेम्स जीते 15 पदक
जसपाल राणा नब्बे के दशक के सबसे सफल शूटर थे। उन्होंने एशियाई खेलों में कई गोल्ड मेडल अपने नाम किए थे। कॉमनवेल्थ गेम्स में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन दिखाया था। उन्होंने इन खेलों में कुल 15 पदक जीते। इसमें 9 स्वर्ण पदक शामिल थे। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छाए रहे। संन्यास के बाद वह एक कोच बन गए। मनु भाकर और सौरभ चौधरी उनके प्रमुख शिष्य रहे हैं।
जसपाल राणा को मिले अवार्ड
- अर्जुन पुरस्कार 1994
- पद्म श्री 1997
- द्रोणाचार्य पुरस्कार 2020
- उत्तराखंड गौरव सम्मान 2025














Click it and Unblock the Notifications