IND vs AUS 4th Test: मेलबर्न में जीत के लिए भारत को बनाने होंगे इतने रन, इन बल्लेबाजों को दिखाना होगा दम
IND vs AUS 4th Test: भारतीय टीम ने मेलबर्न टेस्ट के चौथे दिन दमदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को मुश्किल में डालने का काम किया। ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी पारी में 9 विकेट खोकर 228 रन बना लिए हैं। मैच के पांचवें दिन ऑस्ट्रेलिया अपनी बढ़त को और बढ़ाना चाहेगी। ऐसे में माना जा सकता है कि भारत को अब इस मैच को जीतने के लिए 333 से अधिक रन मतलब ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए लक्ष्य को पूरा करना होगा। भारतीय गेंदबाजों ने चौथे टेस्ट में दमदार प्रदर्शन करते हुए भारत की मैच में जोरदार वापसी कराई। अब बल्लेबाजों को दम दिखाना होगा।
इन बल्लेबाजों को दिखाना होगा दम (IND vs AUS 4th Test)
कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली के बल्ले से दूसरी पारी में रनों की उम्मीद होगी। वहीं इस सीरीज में केएल राहुल ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। लिहाजा इस अहम मुकाबले में उनके बल्ले से भी रनों की उम्मीद की जाएगी। नीतीश कुमार रेड्डी ने पहली पारी में शतक जड़ा था। नीतीश के अलावा फैंस की नजरें ऋषभ पंत पर भी रहने वाली है।

जसप्रीत बुमराह ने दिलाई थी पहली सफलता
ऑस्ट्रेलिया को 20 के स्कोर पर पहला झटका बुमराह की शानदार गेंदबाजी पर लगा, जब उन्होंने सैम कोंस्टास को एक बेहतरीन इनस्विंगर से क्लीन बोल्ड कर दिया। कोंस्टास 18 गेंदों पर सिर्फ 8 रन ही बना सके। बुमराह ने कोंस्टास का विकेट लेने के बाद चुटकी भी ली, जो मैच में एक हल्का सा मजाक था। ऑस्ट्रेलिया को 43 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा जब मोहम्मद सिराज ने उस्मान ख्वाजा को क्लीन बोल्ड किया। सिराज की गेंद पर ख्वाजा का ऑफ स्टंप उखड़ गया और वे 65 गेंदों में सिर्फ 21 रन ही बना सके।
85 के स्कोर पर आधी टीम लौटी पवेलियन
ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 80 रन के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। मोहम्मद सिराज ने लय में आते हुए दूसरा विकेट लिया। उन्होंने उस्मान ख्वाजा के बाद स्टीव स्मिथ को पवेलियन भेजा। सिराज ने स्मिथ को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। ऑस्ट्रेलिया को चौथा और पांचवां झटका 85 के स्कोर पर लगा, जब जसप्रीत बुमराह ने दो महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। बुमराह ने ट्रेविस हेड को आउट किया और फिर मिचेल मार्श को भी पवेलियन भेजा।
बुमराह ने बिखेरा जादू
ऑस्ट्रेलिया को 91 रन पर छठा झटका लगा, और बुमराह ने तूफानी गेंदबाजी की। उन्होंने चार विकेट झटके हैं। सैम कोंस्टास (8) को अपने पहले स्पेल में पवेलियन भेजने के बाद, बुमराह ने चौथे स्पेल में एक ही ओवर में ट्रेविस हेड (1) और मिचेल मार्श (0) को आउट किया। इसके बाद, चौथे स्पेल के अपने दूसरे ओवर में बुमराह ने एलेक्स कैरी को बोल्ड कर दिया।
भारत ने पहली पारी में बनाए थे 369 रन
भारत की पहली पारी 369 रन पर समाप्त हुई, जिसमें नीतीश रेड्डी का योगदान अहम रहा। आज टीम इंडिया ने 358 रन से आगे खेलना शुरू किया और 11 रन और जोड़े। नीतीश रेड्डी ने शानदार शतक बनाया, 189 गेंदों में 114 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 1 छक्का भी लगाया। अंत में नाथन लियोन की गेंद पर स्टार्क ने उनका कैच लपका। नीतीश ने कुल 279 मिनट मैदान पर बिताए और सिराज के साथ आखिरी विकेट के लिए 36 गेंदों में 19 रन की साझेदारी की। इस पारी ने भारत की स्थिति को मजबूत किया।












Click it and Unblock the Notifications