VIDEO: आपका बेटा हीरा है, कहते हुए रो पड़े सुनील गावस्कर, सुनते ही दिग्गज के पैरों में गिर गए रेड्डी के पिता

Nitish Kumar Reddy father Video: पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर के साथ नीतीश कुमार रेड्डी के परिवार की एक भावुक मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नीतीश कुमार रेड्डी के पिता गावस्कर के से मिलकर भावुक हो जाते हैं और गले मिलने के बजाय सुनील गावस्कर के पैर छूते हुए उन्हें प्रणाम करते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल (Nitish Kumar Reddy father Video)

वीडियो के दौरान सुनील गावस्कर नीतीश कुमार रेड्डी की तारीफ करते हैं। वे उनके परिवार से कहते हैं कि नीतीश भारतीय क्रिकेट का एक "हीरा" हैं। यह मुलाकात न केवल एक परिवार के लिए गर्व का पल था, बल्कि यह क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी एक यादगार क्षण बन गया। सुनील गावस्कर यह बोलते हुए खुद भी भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गई।

Nitish Kumar Reddy 1

घुटने के बल बैठकर गावस्कर छूए पैर

नीतीश के पिता मुत्याल्या रेड्डी का सुनील गावस्कर के प्रति सम्मान अनोखा और गहरे भावनात्मक जुड़ाव को बताता है। वे सुनील गावस्कर को पैर छूकर प्रणाम करते हैं। वे घुटने के बल बैठकर गावस्कर के पैरों को छूते हैं, जो न केवल आदर की भावना को प्रकट करता है, बल्कि यह एक गहरी श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक भी है। यह वीडियो फैंस को इमोशनल टच देने का काम कर रहा है। पांव छूने की परंपरा भारतीय संस्कृति का हिस्सा है, जिसमें किसी बड़े या सम्मानित व्यक्ति के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया जाता है।

नीतीश रेड्डी ने जमकर बटोरीं सुर्खियां

नीतीश रेड्डी की मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में 189 गेंदों पर 114 रन की शानदार पारी ने भारत को मुकाबले में बनाए रखा है। 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़कर उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। नीतीश रेड्डी को लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह पारी टेस्ट क्रिकेट में खेली गई कुछ बेहतरीन पारियों में से एक मानी जा सकती है, खासकर उस स्थिति में जब किसी खिलाड़ी को इस तरह के दबाव में खेलना पड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+