'मैं इसके पक्ष में नहीं पर आप इंग्लैंड में...', मांकडिंग विवाद पर सामने आया ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का मजेदार जवाब

हाल ही में भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड के दौरे पर गई थी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली गई थी।

नई दिल्ली, 29 सितंबर: हाल ही में भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड के दौरे पर गई थी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली गई थी। सीरीज का आखिरी वनडे मैच लॉर्ड्स, लंदन में खेला गया था। इस मैच में ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने इंग्लैंड की चार्लोट डीन को नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रन आउट कर दिया था। इसके बाद से यह मुद्दा लगातार सुर्खियों में है। डीन का विकेट इंग्लैंड की पारी का आखिरी विकेट था, इसके साथ ही भारतीय महिलाओं ने 16 रन से आखिरी वनडे जीतकर 3-0 से सीरीज अपने नाम की थी।

Recommended Video

    Moeen Ali ने Deepti Sharma 'Mankading' पर कहीं हैरान करने वाली बात | वनइंडिया हिंदी*Cricket

    कई क्रिकेटर नाराज हैं

    कई क्रिकेटर नाराज हैं

    चार्लोट डीन का डिसमिसल, जिसे आमतौर पर 'मांकड़' के रूप में जाना जाता है, को मेलबर्न क्रिकेट क्लब द्वारा 'अनफेयर प्ले' से 'रन आउट' में स्थानांतरित कर दिया गया था। इस महीने की शुरुआत में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी ने भी घोषणा की कि वह डिसमिसल को वैध करेगा। हालांकि इसके बाद भी डीन के रन आउट पर लगातार बहस छिड़ी हुई है। इंग्लैंड के कई पूर्व और वर्तमान क्रिकेटर इस पर लगातार नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया की स्टार महिला क्रिकेटर एलिस पैरी ने इस मामले पर अपनी बात रखी है।

    इसे इंग्लैंड में करें

    इसे इंग्लैंड में करें

    पेरी ने संकेत दिया कि वह डिसमिसल के पक्ष में नहीं हो सकती हैं, उन्होंने अपने कमेंट में इंग्लैंड पर कटाक्ष किया। पेरी ने द ग्रेड क्रिकेटर पॉडकास्ट पर कहा, "मुझे लगता है कि ओवरऑल सार अच्छा नहीं है, ऐसा मत करो, लेकिन अगर आप इसे करने जा रहे हैं, तो इसे इंग्लैंड में करें।" इससे पहले दीप्ति ने खुलासा किया था कि डिसमिसल उनके प्लान का हिस्सा था क्योंकि टीम ने डीन को "नियमित रूप से" समर्थन करते देखा था।

    यह हमारे प्लान में था

    यह हमारे प्लान में था

    दीप्ति ने कहा था, "यह हमारी योजना का एक हिस्सा था क्योंकि वह नियमित रूप से (बैकअप) कर रही थीं। हमने उन्हें पहले ही चेतावनी दी थी और हमने सिर्फ नियमों का पालन किया।" दीप्ति ने कहा था कि हर टीम जीतना चाहिती है। हम झूलन गोस्वामी को जीतकर अच्छी विदाई देना चाहते थे। एक टीम के तौर पर हम जो कुछ भी कर सकते थे, हमने किया। हमने अंपायरों को सूचित किया लेकिन डीन ने फिर भी ऐसा किया इसलिए हम कुछ नहीं कर सकते।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+