वर्ल्ड कप में पहली बार सभी महिला अंपायर, ICC का ऐतिहासिक फैसला, भारत से दो नाम शामिल
आईसीसी ने महिला क्रिकेट में अहम निर्णय लेते हुए आगामी टी20 वर्ल्ड कप में सभी मैच अधिकारी महिलाओं को रखने का निर्णय लिया और नामों की घोषणा कर दी।

ICC Women's T20 World Cup 2023: आईसीसी ने महिला क्रिकेट के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। इस साल होने वाले महिला T20 वर्ल्ड कप के मैच ऑफिशियल्स को लेकर आईसीसी ने निर्णय लिया है। इस वर्ल्ड कप में होने वाले मैचों के लिए सभी मैच ऑफिशियल्स महिलाएं होंगी। महिला क्रिकेट के इतिहास में यह एक महत्वपूर्ण फैसला कहा जा सकता है। महिला T20 वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका में खेला जाएगा। अंपायरों में भारतीय नाम भी शामिल हैं। (Photo: ICC/Twitter)
आईसीसी के जनरल मैनेजर वसीम खान ने कहा कि महिला T20 वर्ल्ड कप के मैच ऑफिशियल्स के पैनल की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। हाल ही के वर्षों में महिला क्रिकेट में निरंतर वृद्धि हुई है और इस क्रम में हम महिलाओं को उच्च स्तर पर अवसर प्रदान करने के लिए एक रास्ते का निर्माण कर रहे हैं। यह घोषणा उस सफ़र की शुरुआत है, जहां इस गेम में पुरुष और महिला को समान अवसर मिले। हम अपनी महिला ऑफिशियल्स का लगातार समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
पैनल में 7 महिलाएं ऐसी हैं जिनका पहला T20 वर्ल्ड कप होगा। क्लेयर पोलोसाक वह अम्पायर हैं जो 2016 से लगातार हर आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में शामिल रही हैं। ऑस्ट्रेलिया की यह महिला अपने चौथे टी20 वर्ल्ड कप में काम करेंगी। भारत से वृंदा राठी और एन जननी पहली बार वर्ल्ड कप में अम्पायरिंग करेंगी। भारत से जीएस लक्ष्मी को मैच रेफरी भी बनाया गया है।
मैच रेफरी: जीएस लक्ष्मी (भारत), शांद्रे फिट्ज (दक्षिण अफ्रीका), माइकल पेरियर (श्रीलंका)।
अंपायर: सू रेडफर्न (इंग्लैंड), एलोइस शेरिडन (ऑस्ट्रेलिया), क्लेयर पोलोसाक (ऑस्ट्रेलिया), जैकलीन विलियम्स (वेस्टइंडीज), किम कॉटन (न्यूजीलैंड), लॉरेन एजेनबाग (दक्षिण अफ्रीका), अन्ना हैरिस (इंग्लैंड), वृंदा राठी ( भारत), एन जननी (भारत), निमाली परेरा (श्रीलंका)












Click it and Unblock the Notifications