T20 WC 2022 Live Streaming: 16 अक्टूबर से टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज, यहां देख सकेंगे LIVE टेलीकास्ट
T20 WC 2022 Live Streaming: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup) का आगाज रविवार 16 से अक्टूबर से होने जा रहा है। नामिबिया और श्रीलंका (Namibia vs Sri Lanka) के बीच टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेला जाएगा।
T20 World Cup 2022 Live Streaming Channel in India: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup) का आगाज रविवार 16 से अक्टूबर से होने जा रहा है। नामिबिया और श्रीलंका (Namibia vs Sri Lanka) के बीच टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेला जाएगा। 29 दिनों तक वर्ल्ड कप मुकाबलों का आयोजन किया जाना है। जिनमें कुल 45 मैच खेले जाएंगे। भारत को अपना पहला मैच 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है।
INDW vs SLW, Final: भारत की बादशाहत बरकरार, श्रीलंका को हराकर 7वीं बार जीता एशिया कप का खिताब

जानिए कहां और कैसे देख सकेंगे लाइव मैच
भारत में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स टीवी चैनल पर किया जाएगा। मैच विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध होगा। जिसे फैंस अपनी सहुलियत के हिसाब से चुन सकेंगे। टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग की बात करें तो यह Disney+ Hotstar पर लाइव स्ट्रीम होगी। फिलहाल इस इवेंट का प्रचार स्टार नेटवर्क पर किया जा रहा है। हाल ही में विराट कोहली ने स्टार स्पोर्ट्स पर टी-20 वर्ल्ड कप का एक प्रोमो लॉन्च किया था।

इतने बजे से शुरू होंगे मुकाबले
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 16 अक्टूबर (रविवार) से शुरू होगा और प्रतियोगिता का फाइनल मैच 13 नवंबर (रविवार) को खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया के अलग-अलग शहरों में आयोजित किया जाएगा और इसमें कुल 16 टीमें शामिल होंगी। अलग-अलग मैचों का समय सुबह 5:30, 8:30, सुबह 9:30, दोपहर 12:30, दोपहर 1:30 और शाम 4:30 बजे होगा। मैच की यह टाइमिंग यहां भारतीयसमयनुसार बताई गई है।

ऑस्ट्रेलिया ने जीता था पिछला टी-20 वर्ल्ड कप
पिछले साल यूएई में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का आयोजित किया गया था। इस वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने खिताब जीता था। एरोन फिंच और ऑस्ट्रेलियाई टीम के बाकी खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया इस साल अपने घर पर खेल रही है, जिसका फायदा उन्हें मिल सकता है। वह एक बार फिर टी-20 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाने की कोशिश करेगी।

वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम
भारत: अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रोहित शर्मा (कप्तान), हर्षल पटेल, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल और मोहम्मद शमी।
स्टैंडबाय खिलाड़ी: मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई












Click it and Unblock the Notifications