'मैं टीम को मैच जिताकर दूंगा, इस बात की 100 प्रतिशत गारंटी है'

नई दिल्ली। 'मैं टीम को मैच जिताकर दूंगा, इस बात की 100 प्रतिशत गारंटी है', ऐसा कहना है ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या का, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 की नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था। हर खिलाड़ी अपनी टीम को मैच जितवाने के लिए पूरी ताकत लगाता है। आईपीएल 2022 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी होगी, जिसमें कई बड़े सितारे अपनी किस्मत आजमाते हुए देखेंगे। क्रुणाल भी देखेंगे कि उन्हें काैन सी फ्रेंचाइजी खरीदने के लिए दिलचस्पी दिखाती है और कितनी रकम देती है।

यह भी पढ़ें- IND vs IND : प्रसिद्ध कृष्णा ने बनाए दो रिकाॅर्ड, धोनी को नहीं पछाड़ पाए रोहित

कही ये बात

कही ये बात

खिलाड़ियों की नीलामी 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरू में होगी। लेकिन नीलामी से पहले क्रुणाल ने सभी फ्रेंचाइजियों को एक खास संदेश दे दिया है। उन्होंने कहा कि वह जिस भी टीम के लिए खेलेंगे उन्हें अपनी परफॉर्मेंस से मैच जिताएंगे। ईएसपीएन क्रिकइन्फो पर बातचीत के दौरान ऑलराउंडर ने कहा, ''मैं टीम को मैच जिताकर दूंगा। इस बात की 100 प्रतिशत गारंटी है। ऐसा नहीं है कि मैं अति-आत्मविश्वास में बोल रहा हूं या फिर घमंडीहूं। यह बस मेरे अंदर का विश्‍वास है। मुझे खुद के ऊपर काफी भरोसा है। मैं टीम मैन हूं। मैं हमेशा चैंपियनशिप जीतने के लिए खेलता हूं।''

मैं ऐसा खिलाड़ी नहीं हूं जो...

मैं ऐसा खिलाड़ी नहीं हूं जो...

क्रुणाल ने आगे कहा, ''मैं ऐसा खिलाड़ी नहीं हूं जो सिर्फ एक ही नंबर पर खेल सकता है। लेकिन मुझे लगातार एक ही पोजिशन पर खेलने का मौका मिले तो फिर चीजें आसान हो जाएंगी। जब मैं मुंबई टीम में था तो हमारे पास दो बेहतरीन फिनिशर थे और इस मामले में हम काफी लकी थे। हार्दिक पांड्या और किरोन पोलार्ड जब मुझसे पहले बल्लेबाजी करने आते थे तो मुझे उनको सपोर्ट करना होता था और इसलिए मैं सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करता था। और जब हमारे विकेट जल्दी गिरने लगते थे तो फिर मैं पांचवें नंबर पर आता था ताकि पारी को आगे बढ़ाने का काम किया जा सके।''

अभी तक मुंबई के लिए खेले

अभी तक मुंबई के लिए खेले

गाैर हो कि क्रुणाल ने 2016 में पहला आईपीएल सीजन मुंबई के लिए खेला था। तब से लेकर वह 2021 तक टीम का अहम हिस्सा रहे। उन्होंने कई बार टीम को जीत दिलाने का काम किया। इस दौरान टीम ने तीन टाइटल जीते और क्रुणाल पांड्या ने इसमें अपनी अहम भूमिका अदा की। 2017 के फाइनल में उनके जबरदस्त परफॉर्मेंस को भुलाया नहीं जा सकता, जिसमें उन्होंने सबसे ज्यादा 47 रनों की पारी खेली थी। हालांकि 2022 के ऑक्शन से पहले मुंबई ने उन्हें रिलीज कर दिया है और अब उन्हें नई टीम की तलाश रहेगी। क्रुणाल के भाई हार्दिक पांड्या अहमदाबाद के कप्तान हैं। अब देखना है कि क्या अहमदाबाद फ्रेंचाइजी क्रुणाल को भी अपने साथ जोड़ने की इच्छा रखती है या फिर दोनों भाई इस बार अलग-अलग टीमों के लिए खेलते दिखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+