वाॅर्नर ने खुद नहीं बनाया शतक, रोवमैन पॉवेल को ये बात कहकर जीता सबका दिल

Rovman Powell
Photo Credit:

Recommended Video

    IPL 2022: Warner को नहीं थी सेंचुरी की परवाह, Rovman Powell से बोले बस तुम शॉट मारो | वनइंडिया हिंदी

    मुंबई : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 50वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट खोकर 207 रन बना दिए। इस दाैरान रोवमैन पॉवेल का कहर देखने को मिला, जिन्होंने छक्कों की बरसात कर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाने में मदद की। हालांकि पाॅवेल के अलावा ओपनर डेविड वाॅर्नर ने भी धमाकेदार पारी खेली, लेकिन वह शतक पूरा नहीं कर सके। वहीं पाॅवेल ने पारी खत्म होने के बाद खुलासा किया कि वाॅर्नर ने खुद ही शतक पूरा नहीं किया।

    वाॅर्नर ने 58 गेंदों में 12 चाैकों व 3 छक्कों की मदद से नाबाद 92 रन बना लिए थे। पारी का आखिरी ओवर बचा था, लेकिन पाॅवेल के पास स्ट्राइक था। अगर पाॅवेल सिंगल लेकर वाॅर्नर को ऊपर भेजते तो वाॅर्नर शतक पूरा कर सकते थे, लेकिन पाॅवेल ने बताया कि वाॅर्नर ने उन्हें हर गेंद को हिट करने के लिए कहा और अपने शतक की परवाह नहीं की। पाॅवेल ने कहा, ''मैं अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहा था। मैं चाहता था कि वाॅर्नर अपना शतक बनाए, लेकिन उन्होंने मुझसे कहा कि मैं जितना हो सके हिट करूं और वाॅर्नर ने अपने ही शतक की परवाह नहीं की।'' वाॅर्नर ने शतक को लेकर चिंता ना करते हुए टीम के स्कोर पर ध्यान दिया। वाॅर्नर की इस खेल भावना ने दिल जीतने वाला काम किया।

    यह भी पढ़ें- इन खिलाड़ियों का करियर चोट ने किया बर्बाद, एक ने गंवा दी थी जान

    पाॅवेल ने अपनी धमाकेदार पारी को लेकर कहा, ''कभी-कभी आप गेंद पर योजना बनाते हैं, चाहे वह धीमी हो या यॉर्कर, लेकिन पिच इतनी अच्छी है कि गेंद अच्छी तरह से आ रही थी। मेरी कुछ दिन पहले होटल के कमरे में पंत से बातचीत हुई थी, उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं कहां बल्लेबाजी करना चाहता हूं, मैंने उनसे सिर्फ मुझ पर भरोसा रखने को कहा। मैंने स्पिनरों के साथ-साथ तेज गेंदबाजों के खिलाफ अपने खेल में सुधार किया है, खुद को मौका देना चाहता हूं, कुछ 10-15 गेंदें खेलता हूं और फिर शॉट खेलना चाहता हूं। विकेट बहुत अच्छा है, लेकिन विरोधी टीम भी मजबूत है। 207 बहुत अच्छा स्कोर है और हमें इस स्कोर का बचाव करने के लिए अपने गेंदबाजों पर भरोसा है।''

    Warner

    बता दें कि पाॅवेल ने महज 30 गेंदों में अपना पहला आईपीएल अर्धशतक बनाया। पाॅवेल इस बार पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने 35 गेंदों में नाबाद 67 रन बनाए, जिसमें 3 चाैके तो 6 छक्के शामिल रहे। पाॅवेल ने पारी के आखिरी ओवर में उमरान मलिक को लगातार तीन चाैके भी लगाए। उन्होंने छक्का भी लगाया, साथ ही एक सिंगल रन लेकर ओवर में 19 रन बटोरते हुए टीम का स्कोर 207 तक पहुंचाया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+