धोनी के लिए कितना है सम्मान? गाैतम गंभीर ने इस मामले पर तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर ने पूर्व टीम साथी एमएस धोनी के साथ अपनी अफवाह के बारे में तोड़ी चुप्पी है। अक्सर ऐसा कहा गया है कि धोनी और गंभीर की आपस में बनती नहीं। यह भी कहा जाता है कि दोनों एक-दूसरे का सामना करना भी पसंद नहीं करते। ऐसा इसलिए, क्योंकि गंभीर ने कई बार धोनी की रणनीति और निर्णय लेने की भी आलोचना की है। इसी को लेकर दोनों के बीच खटास की अटकलें भी लगने लगी थीं। हालांकि, गंभीर ने अब ऐसी सभी अफवाहों को खारिज करते हुए कहा है कि पूर्व भारतीय कप्तान धोनी के लिए उनके मन में बहुत सम्मान है।

यह भी पढ़ें- क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने की शादी, विनी ने KISS करते हुए शेयर की फोटो

धोनी के खिलाफ नहीं हैं गंभीर

धोनी के खिलाफ नहीं हैं गंभीर

गंभीर और धोनी, जिन्होंने एक ही समय के आसपास अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की, ने एक साथ बहुत सारी क्रिकेट खेली है। कई मौकों पर उन्होंने भारतीय टीम के लिए मैच जिताने वाली साझेदारियां बनाईं। हालांकि, गंभीर के ऑफ-फील्ड बयानों से दोनों के बीच अनबन की अफवाहें उड़ी थीं। 2012 में ऑस्ट्रेलिया में एक त्रिकोणीय सीरीज के दौरान, गंभीर ने धोनी के खेल को अंतिम ओवर तक ले जाने की आदत पर कटाक्ष किया। उन्होंने कई मौकों पर धोनी की कप्तानी की आलोचना भी की है। हालांकि, गंभीर ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह धोनी के खिलाफ नहीं हैं। उन्होंने यहां तक ​​कह दिया कि जरूरत पड़ने पर वह धोनी के साथ खड़े होने वाले पहले व्यक्ति होंगे।

धोनी के लिए बहुत ज्यादा सम्मान है

धोनी के लिए बहुत ज्यादा सम्मान है

गंभीर ने जतिन सप्रू के यूट्यूब शो 'ओवर एंड आउट' पर कहा, "देखो, मेरे मन में धोनी के लिए बहुत ज्यादा सम्मान है और यह हमेशा बना रहेगा। मैंने यह बात ऑन एयर पक भी कही है, मैं इसे आपके चैनल पर भी कहूंगा, मैं इसे 138 करोड़ लोगों के सामने कहीं भी कह सकता हूं, कि अगर कभी जरूरत पड़ी, वैसे तो मुझे उम्मीद है कि उसे कभी जरूरत नहीं होगी, लेकिन जीवन में कभी जरूरत पड़े तो, उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए जो किया है, एक इंसान के रूप में जो किया है, उसके कारण मैं उनके साथ खड़ा होने वाला पहला व्यक्ति बनूंगा।"

राय में मतभेद हो सकते हैं

राय में मतभेद हो सकते हैं

गंभीर ने कहा, "देखिए, हमारी राय में मतभेद हो सकते हैं, आप खेल को एक अलग तरीके से देख सकते हैं, मैं खेल को एक अलग तरीके से देख सकता हूं। हर चीज को लेकर मेरे अपने विचार हैं, धोनी के अपने विचार हैं। मैं वास्तव में सबसे लंबे समय तक उप-कप्तान रहा हूं जब वह कप्तान थे। इसके अलावा हम मैदान पर प्रतिद्वंद्वी भी रहे हैं जब हम आईपीएल में अपनी-अपनी टीमों के लिए खेले। लेकिन मेरे मन में उनके लिए बहुत अधिक सम्मान है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+