क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने की शादी, विनी ने KISS करते हुए शेयर की फोटो

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय मूल की विनी रमन से शादी की। विनी ने मैक्सवेल को KISS करते हुए एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। विनी रमन ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "प्यार पूर्णता की तलाश है और आपके साथ मैं पूर्ण महसूस करती हूं।"
यह भी पढ़ें- IPL 2022 : वो 3 नामी टीमें, जो इस बार ट्रॉफी जीतने की हैं पक्की दावेदार
दो साल पहले की थी सगाई
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन 2 साल से ज्यादा समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इस जोड़े ने फरवरी 2020 में इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए सगाई की घोषणा की थी। दोनों की तस्वीरें सबसे पहले 2017 में सोशल मीडिया पर सामने आईं। विशेष रूप से, मैक्सवेल को 2019 में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट पुरस्कारों में अपने साथी रमन के साथ देखा गया था। तब साफ हो गया था कि दोनों शादी करने जा रहे हैं।

तमिल परिवार से हैं विनी
रमन मेलबर्न में स्थित फार्मासिस्ट है। वह ऑस्ट्रेलियाई शहर में रहने वाले एक तमिल परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने विक्टोरिया के मेंटोन गर्ल्स सेकेंडरी कॉलेज सहित और चिकित्सा विज्ञान में अपनी पढ़ाई पूरी की। मैक्सवेल से उनकी मुलाकात ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट पुरस्कारों के दौरान हुई थी। इसी दाैरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। मैक्सवेल उस ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे जिसने इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित टी20 सीरीज में श्रीलंका को 5-0 से हरा दिया था। मैक्सवेल शानदार फॉर्म में थे क्योंकि वह 138 रन के साथ सीरीज में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में उभरे और टूर्नामेंट में एक विकेट भी हासिल किया।

भारतीय मूल की लड़की से शादी करने वाले दूसरे कंगारू खिलाड़ी बने
अब मैक्सवेल विनी रमन से शादी के बाद शॉन टैट के बाद दूसरे ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी बन जाएंगे, जिन्होंने भारतीय मूल की लड़की को अपनी दुल्हन बनाया है। इससे पहले 2014 में पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टेट ने भारतीय मूल की मासूम सिंघा के साथ शादी की थी। ये दोनों एक दूसरे से आईपीएल पार्टी के दौरान मिले थे और शादी से पहले एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे।












Click it and Unblock the Notifications