IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल से कुल कितने रुपये मिलेंगे? सैलरी से डबल मिलने वाली है धन राशि
Vaibhav Sooryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से न केवल क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीता है, बल्कि इस सीजन में उनकी कमाई का ग्राफ भी रिकॉर्ड तोड़ स्तर पर पहुंचने वाला है। मैदान पर 230 के स्ट्राइक रेट से रन कूटने वाले इस युवा बल्लेबाज के लिए आईपीएल 2026 आर्थिक रूप से एक जैकपॉट साबित हो रहा है।
राजस्थान रॉयल्स की ओर से मिलने वाली मोटी सैलरी और बीसीसीआई की मैच फीस के गणित को देखें, तो वैभव इस साल अपनी मूल कीमत से लगभग दोगुनी धनराशि अपने नाम करने जा रहे हैं। एक युवा खिलाड़ी के लिए इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धि और वित्तीय बढ़त हर किसी को हैरान करती है।

राजस्थान रॉयल्स की सैलरी और मैच फीस का तगड़ा गणित
वैभव सूर्यवंशी के बैंक बैलेंस की शुरुआत उनकी उस प्राइस से होती है, जो उनको राजस्थान रॉयल्स देती हैं, रॉयल्स उन्हें 1 करोड़ 10 लाख रुपये की सैलरी दे रही है। यह तो महज शुरुआत है क्योंकि बीसीसीआई के नियमों के तहत हर खिलाड़ी को प्रति मैच 7.5 लाख रुपये की मैच फीस दी जाती है।
अगर वैभव लीग स्टेज के सभी 14 मैचों में मैदान पर उतरते हैं, तो वह केवल मैच फीस के तौर पर ही 1.05 करोड़ रुपये अतिरिक्त कमा लेंगे। इसका मतलब यह है कि प्लेऑफ़ की शुरुआत से पहले ही उनकी कुल कमाई 2 करोड़ 15 लाख रुपये के करीब पहुंच जाएगी, जो उनकी मूल सैलरी से लगभग दोगुनी है।
प्लेऑफ की जंग और बढ़ती हुई इनामी राशि
वैभव की यह कमाई यहीं थमने वाली नहीं है क्योंकि यदि राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करती है, तो उनके मैचों की संख्या बढ़ेगी और साथ ही उनकी कमाई भी बढ़ जाएगी। प्लेऑफ के मुकाबलों के लिए मिलने वाली मैच फीस और टीम को मिलने वाली इनामी राशि का हिस्सा वैभव के खाते में और इजाफा करेगा। जैसे-जैसे टीम फाइनल की ओर कदम बढ़ाएगी, वैभव की कुल धनराशि में लाखों रुपयों की बढ़ोतरी होती रहेगी। यह उनके करियर का वह मोड़ है जहां हर मैच न केवल उन्हें रन दे रहा है, बल्कि उनके वित्तीय भविष्य को भी मजबूती प्रदान कर रहा है।
ऑरेंज कैप और रिकॉर्ड बोनस से होने वाला मुनाफा
मैच फीस और सैलरी के अलावा वैभव की नजरें उन व्यक्तिगत इनामों पर भी टिकी हैं, जो बीसीसीआई सीजन के अंत में देता है। अगर वह सीजन में ऑरेंज कैप जीत लेते हैं, तो धन राशि और बढ़ जाएगी। इस सीजन वह ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications