'जो भी 7 करोड़ से ऊपर है वह आपका है', हर्षल पटेल की पत्नी की भविष्यवाणी हुई थी सच
नई दिल्ली। हर्षल पटेल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए 15 मैचों में 17 विकेट लेकर सुर्खियों में आए। हालांकि, उन्होंने 2020 तक कुल 18 मैचों में ही भाग लिया। हालांकि, आईपीएल 2020 के बाद उन्हें आरसीबी में ट्रेड किया गया, जो उनके लिए करियर को ऊपर ले जाने के लिए सही साबित हुआ।
यह भी पढ़ें- हरभजन सिंह ने चुनी ऑलटाइम IPL इलेवन, इस महान खिलाड़ी को बनाया कप्तान

पत्नी ने भविष्यवाणी की थी
पटेल ने आरसीबी के लिए 15 मैचों में 32 विकेट लेकर वापसी की और टीम को आईपीएल 2021 में प्लेऑफ में जगह बनाने में मदद की। उन्होंने आईपीएल 2022 मेगा नीलामी को याद किया, जहां आरसीबी के प्रमुख प्रथमेश मिश्रा ने उन्हें खरीदने के लिए हैमर उठाया था। हर्षल पटेल ने यह भी कहा कि उनकी पत्नी ने भविष्यवाणी की थी कि उनकी बेस प्राइस की कीमत जल्द ही डबल होगी। आरसीबी ने फिर उन्हें 10.75 करोड़ की कीमत पर खरीदने के लिए बोली लगाई।

जो भी 7 करोड़ से ऊपर है वह आपका है
यूट्यूब पर गौरव कपूर के ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस शो में हर्षल पटेल ने कहा, "इस साल उल्टा हुआ, जिस समय मेरे नाम की घोषणा की गई, पहली बोली सचमुच पहले सेकंड में प्रथमेश मिश्रा, जो आरसीबी के प्रमुख हैं, उन्होंने लगाई। उन्होंने पहले सेकंड में हैमर उठाया और बिजली की गति से मेरे ऊपर बोली लगने लगी और फिर यह 6-7 करोड़ के पार चली गई। मेरी पत्नी ने मुझे बताया था कि यह डबल फिगर बन जाएगा। मैंने फिर पत्नी से कहा कि जो भी 7 करोड़ से ऊपर है वह आपका है।"
Recommended Video

हर्षल को याद आया कोहली का संदेश
हर्षल पटेल ने खुलासा किया कि नीलामी के बाद उन्हें विराट कोहली का एक मैसेज मिला। भारत और आरसीबी के पूर्व कप्तान ने उन्हें एक बड़ा अनुबंध हासिल करने के लिए बधाई दी। इस बातचीत के अलावा पटेल ने माना कि कीमत की परवाह किए बिना इस जीवन में कई उतार-चढ़ावों के बाद सफलता और पहचान उनके लिए सबसे संतुष्टिदायक चीज है।
पटेल ने कहा, "2022 नीलामी के समय मैं कमरे में था और मुझे विराट कोहली से एक मैसेज मिला, 'लॉटरी जीतने पर बधाई'। मैंने कहा 'हां भाई, लॉटरी जीत ली। मेरी उम्मीदों से बहुत आगे। और उन्होंने कहा 'हां, बहुत अच्छी तरह से।' पटेल ने आगे कहा, ''आपने अपने जीवन का प्रमुख हिस्सा किसी चीज को दिया है, और फिर यह इतने उतार-चढ़ाव के बाद फल देता है, यह मेरे लिए सबसे संतुष्टिदायक चीज है।"












Click it and Unblock the Notifications