हरभजन सिंह ने चुनी ऑलटाइम IPL इलेवन, इस महान खिलाड़ी को बनाया कप्तान

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने अपनी ऑलटाइम आईपीएल इलेवन का चुनी है। हरभजन 2008 में हुए पहले सीजन से 2017 तक मुंबई इंडियंस फ्रैंचाइजी के लिए लगातार प्रदर्शन करने वालों में से एक थे और उन्होंने फ्रैंचाइजी की कप्तानी भी की है। 41 वर्षीय हरभजन अगले तीन सीजनों में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले, जबकि उन्होंने आईपीएल 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेला, जो उनका आखिरी आईपीएल सीजन भी था।
उन्होंने आईपीएल में 163 मैचों में 7.07 की शानदार इकॉनमी रेट से 150 विकेट लिए थे और टूर्नामेंट के इतिहास में भी सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में हैं। स्पोर्टकीड़ा से बात करते हुए, हरभजन ने अपनी ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन चुनी।
यह भी पढ़ें- कुलदीप यादव बोले- मुझे उसमें धोनी की झलक दिखती है, वो भी मैदान पर शांत रहता है

हरभजन की लिस्ट में कोहली तीसरे नंबर पर
हरभजन सलामी बल्लेबाज के रूप में क्रिस गेल और रोहित शर्मा के साथ गए और दोनों टूर्नामेंट के इतिहास में भी विस्फोटक ओपनरों में से एक रहे हैं। गेल आईपीएल 2022 में शामिल नहीं हो सके, लेकिन रोहित अभी भी मुंबई इंडियंस के साथ हैं। विराट कोहली, जो टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, तीसरे नंबर पर रहे, जबकि शेन वॉटसन चौथे नंबर पर रहे। टूर्नामेंट के इतिहास में दो सर्वश्रेष्ठ फिनिशर, एबी डिविलियर्स और एमएस धोनी पांच और छह नंबर के लिए चुने गए हैं।

धोनी को बनाया कप्तान
धोनी विकेटकीपर की भूमिका निभाने के साथ-साथ हरभजन की चुनी टीम के कप्तान भी हैं, जबकि उसके बाद ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड और रवींद्र जडेजा आएंगे। पिछले कुछ सालों में केकेआर के लिए लगातार प्रदर्शन करने वाले सुनील नरेन को जगह मिली है, जबकि लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह को तेज गेंदबाज के रूप में हरभजन ने चुना है। मलिंगा आईपीएल 2020 सीजन तक मुंबई इंडियंस के अहम खिाड़ी रहे थे, जबकि बुमराह आईपीएल में उनके उत्तराधिकारी के रूप में उभरे हैं।
Recommended Video

हरभजन सिंह की ऑलटाइम आईपीएल इलेवन :
क्रिस गेल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, शेन वॉटसन, एबी डिविलियर्स, एमएस धोनी (डब्ल्यूके और सी), रवींद्र जडेजा, कीरोन पोलार्ड, सुनील नरेन, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह।












Click it and Unblock the Notifications