IND vs ENG: हार्दिक पांड्या ने किया वनडे करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, सोशल मीडिया फैंस ने दिए गजब रिएक्शन

मैनचेस्टर, जुलाई 17। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मैच में भारतीय गेंदबाजों ने मेजबान टीम को 259 रनों पर समेट दिया है। टीम इंडिया की ओर से सबसे अधिक विकेट हरफनमौला ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने लिए हैं। पांड्या ने अपने वनडे करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए इस मैच में 4 विकेट अपने नाम किए हैं। दरअसल, पांड्या ने 7 ओवर के स्पेल में 24 रन देकर 4 विकेट झटके। यह उनके वनडे करियर का सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग प्रदर्शन है। इससे पहले पांड्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2016 में 31 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे।

बीच के ओवरों में पांड्या ने निकाले विकेट

बीच के ओवरों में पांड्या ने निकाले विकेट

आपको बता दें कि इस निर्णायक मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड को शुरुआती झटके देने का काम किया तो वहीं हार्दिक पांड्या ने बीच के ओवरों में विकेट निकालने का काम किया। पांड्या ने अपनी टीम के लिए 4 बहुमूल्य विकेट हासिल किए। हार्दिक ने इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स और लियाम लिविंगस्टोन का विकेट लिया। इसके अलावा मोहम्मद सिराज ने 2, युजी चहल ने 3 और रवींद्र जडेजा को 1 विकेट मिला।

टेस्ट और टी20 के बाद वनडे में दिया बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस

टेस्ट और टी20 के बाद वनडे में दिया बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस

आपको बता दें कि इंग्लैंड दौरे पर हार्दिक पांड्या गजब की गेंदबाजी कर रहे हैं। एजबेस्टन टेस्ट में पांड्या ने 5 विकेट लेकर अपने टेस्ट करियर का बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस दिया था। इसके बाद टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भी उन्होंने अपने टी20 करियर का बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस दिया था। पांड्या ने इस मैच में 33 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे। टेस्ट और टी20 के बाद अब पांड्या ने वनडे में भी अपने करियर का बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस दे दिया है।

सोशल मीडिया पर फैंस के गजब रिएक्शन

सोशल मीडिया पर फैंस के गजब रिएक्शन

हार्दिक पांड्या के बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस के बाद तो सोशल मीडिया पर उनके फैंस के गजब-गजब रिएक्शन आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर पांड्या की गेंदबाजी को लेकर फनी मीम्स भी शेयर किए जा रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के भी ट्विटर हैंडल से फनी मीम शेयर किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+