WTC Final 2023: हरभजन सिंह ने टीम इंडिया पर जताया भरोसा, ओवल में बल्लेबाजी को लेकर किया बड़ा दावा

हरभजन ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कहा कि, 'इंग्लैंड में बल्लेबाजी करने के लिए ओवल शायद सबसे अच्छी पिच है और मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा ये और भी बेहतर होती जाएगी।'

WTC Final 2023

WTC Final 2023: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए पहला दिन अच्छा नहीं रहा। भारतीय गेंदबाजी पर कंगारू टीम की बल्लेबाजी हावी रही। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट के नुकसान पर 327 रन बना लिए। इस दौरान ट्रेविस हेड ने 156 गेंद पर 146 रन बनाकर शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। इसके बाद से टीम इंडिया के प्रदर्शन को लेकर सवाल उठने लगे। इस बीच हरभजन सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया का समर्थन किया है।

रोहित शर्मा ने बुधवार को टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था और ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी के लिए उतारा। भारत ने प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव करते हुए आर अश्विन को ड्रॉप कर दिया और चार फास्ट बॉलर्स के साथ जाने का फैसला किया। हालांकि, शुरूआत में मोहम्मद सिराज ने उस्मान ख्वाजा के विकेट के रूप में भारत को एक बड़ी सफलता दिलाई।

इसके बाद शार्दुल ठाकुर ने डेविड वॉर्नर (43) और मोहम्मद शमी ने मार्नश लाबुशेन को आउट कर दिया, लेकिन ट्रैविस हेड और स्टीव स्मिथ ने नाबाद 251 रनों की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को 327 रनों के साथ बेहतरीन स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया। हेड 146 और स्मिथ 95 रन बनाकर नाबाद रहे। ऐसे में अब टीम इंडिया को मैच में बने रहने के लिए विकेट निकाला बेहद जरूरी है।

बल्लेबाजी करने में भारत को नहीं होगी दिक्कत- हरभजन सिंह
इस बीच हरभजन ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कहा कि, 'इंग्लैंड में बल्लेबाजी करने के लिए ओवल शायद सबसे अच्छी पिच है और मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा ये और भी बेहतर होती जाएगी। मुझे नहीं लगता है कि इस विकेट पर बल्लेबाजी करने में भारत को किसी भी तरह की कोई परेशानी होगी। शुभमन गिल और विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं। मौसम भी साफ हो गया है और ज्यादा बादल नहीं हैं।

हरभजन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारत बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करेगा और खेल में वापसी करेगा। अश्विन को प्लेइंग इलेवन में नहीं लेने के लिए टीम प्रबंधन की काफी आलोचना हुई, लेकिन हरभजन ने मैनेजमेंट का बचाव करते हुए कहा कि टीम का चयन सही था, लेकिन उस दिन चीजें अलग तरह से हुईं।

ये भी पढ़ें- WTC Final 2023: टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन से दुखी हुए अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन, ट्वीट कर लगाई क्लास

हरभजन ने भारतीय तेज गेंदबाजों की पहले दिन नई गेंद का ठीक से इस्तेमाल नहीं करने के लिए आलोचना की और कहा कि इन चारों ने बुधवार को एक ही गलती की। उन्होंने कहा कि, 'ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज आराम से बैक फुट पर खेल रहे थे।'

उन्होंने कहा कि, 'भारत ने नई गेंद का अधिक से अधिक फायदा नहीं उठाया। बहुत सारे कैरी ऑन ऑफर थे और गेंद ने कई बार किनारे को भी मारा, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता जब तक कि इसका परिणाम एक विकेट के रूप में होता है। यह एक गेंदबाज नहीं था जिसने गलती की थी, सभी चार तेज गेंदबाजों ने एक ही गलती की थी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+