हरभजन सिंह बोले- मैं उसे ऑस्ट्रेलिया में T20 विश्व कप खेलते देखना चाहता हूं

नई दिल्ली। इस बार आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहा है। हाल ही में हुए टी20 विश्व कप में भारत का शर्मनाक प्रदर्शन देखने को मिला था, लेकिन इस बार रोहित शर्मा की कप्तानी में सभी को बड़ी उम्मीद है। रोहित ने विंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के शुरूआती दो मैचों में जीत दिला दी। दूसरे मैच में टीम को जीत दिलाने का काम प्रसिद्ध कृष्णा ने किया जिन्होंने नौ ओवर में 3 मेडन फेंकते हुए 4 विकेट लिए। उनके प्रदर्शन से पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह काफी प्रभावित हुए हैं और उन्होंने कहा कि वे ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहे टी20 विश्व कप में कृष्णा को खेलते हुए देखना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें- कप्तानी में नंबर-वन निकले रोहित, इस मामले में कोहली को भी पछाड़ गए

टीम को बहुत फायदा मिलने वाला है

टीम को बहुत फायदा मिलने वाला है

कृष्णा उछाल भरी गेंदबाजी करते हैं। स्टार स्पोर्ट्स के साथ चर्चा में हरभजन ने कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया की उछाल वाली पिचों पर किफायती साबित हो साबित हो सकते हैं। हरभजन ने कहा, "कृष्णा ने अपनी ताकत दिखाई है। मेरा ऐसा मानना है कि आगे चलकर हम उन्हें टेस्ट क्रिकेट में भी देखेंगे। वनडे क्रिकेट में हम उसे खेलते हुए देख ही रहे हैं, लेकिन इसके साथ ही मैं उसे ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में देखना चाहता हूं। वहां पर बड़े मैदान हैं जहां अतिरिक्त उछाल और गति मिलती है और उनकी ऊंचाई और गति के साथ मुझे लगता है कि भारतीय टीम को बहुत फायदा मिलने वाला है।"

उसके पास उछाल और गति है

उसके पास उछाल और गति है

हरभजने ने कहा कि कृष्णा के पास कुछ ऐसी खूबियां हैं जो उन्हें अन्य गेंदबाजों से अलग बनाती हैं। हरभजन ने कहा, "जब आपको टीम में माैका मिलता है तो सबसे पहले आपको दूसरों से कुछ अलग करने की जरूरत होती है, जो उसके पास है। कृष्णा के पास अन्य गेंदबाजों की तुलना में अधिक उछाल और गति है और जब गेंद पिच पर पड़ी है तो गति अधिक होती है।"

कृष्णा आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेले हैं। हरभजन ने बाताया कि कैसे इस तेज गेंदबाज ने अपने तेज हाई-आर्म एक्शन की मदद से तेज उछाल से बल्लेबाजों को परेशान किया है। हरभजन ने कहा, "वो सही सोच के साथ अटैक कपते हैं। उनके पास एक अच्छा एक्शन और बहुत अच्छा रन-अप है। इसके साथ ही उनका मजबूत शरीर है। उसे अन्य गेंदबाजों की तुलना में अतिरिक्त उछाल मिलता है, क्योंकि उसका लचीला शरीर है, जो उसका सबसे बड़ा हथियार है।"

बुमराह-कृष्णा की जोड़ी अच्छा करने वाली है

बुमराह-कृष्णा की जोड़ी अच्छा करने वाली है

हरभजन को यह भी लगता है कि कृष्णा जसप्रीत बुमराह के साथ इस साल के अंत में विश्व टी 20 में ऑस्ट्रेलिया में तेज उछाल वाली पिचों पर घातक संयोजन के लिए तैयार होंगे। उन्होंने कहा, "जैसे-जैसे वह आगे खेलता जाएगा, वह सीखता रहेगा। हमें याद करना चाहिए कि जब जसप्रीत बुमराह जब आए थे तो उतने काबिल गेंदबाज नहीं थे, लेकिन आज हैं। अगर कृष्णा भी छह से आठ महीने तक लगातार खेलता है तो वह और भी बेहतर गेंदबाज बन जाएगा। मैं उससे बहुत प्रभावित हूं। मुझे भरोसा है कि आने वाले दिनों में जसप्रीत बुमराह-प्रसिद्ध कृष्णा की जोड़ी टीम इंडिया के लिए काफी अच्छा करने वाली है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+