अपनी तमिल स्टाइल वाली शादी की डिटेल्स ऑनलाइन लीक होने से मैक्सवेल हैरान, अब बढ़ाएंगे सुरक्षा

नई दिल्ली, 17 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर ग्लैन मैक्सवेल अपनी मंगेतर विनी रमन के साथ होने वाली शादी को लेकर चर्चित है। विनी रमन भारतीय मूल की है और इन दोनों की शादी 27 मार्च को मेलबर्न में होगी। मैक्सवेल की शादी में उनके करीबी दोस्त हिस्सेदारी करेंगे जिनकी संख्या 350 के आसपास बताई जा रही है और यह समारोह अच्छी खासी सुरक्षा के बीच होगा। शादी में सुरक्षा के इंतजाम इसलिए बढ़ाई गए हैं क्योंकि उनकी शादी की डिटेल्स ऑनलाइन लीक हो गई है और जहां पर पता चला है कि शादी परंपरागत हिंदू रीति रिवाज से होने वाली है और 1 सप्ताह में तीन अलग-अलग प्रोग्राम किए जाएंगे।

Glenn Maxwell have to tight security after his tamil style wedding details leak online

शादी का कॉर्ड सोशल मीडिया पर लीक हो चुका है। ग्लेन मैक्सवेल इस बात से काफी हैरान हैं कि उनकी शादी का इनविटेशन ऐसे ऑनलाइन लीक हो गया। मैक्सवेल की शादी का निमंत्रण पत्र तमिल में प्रिंट हुआ है। मैक्सवेल इस बात से खुश नहीं हैं और उन्होंने cricket.com.au से बात करते हुए कहा कि यह अच्छी बात नहीं है। अब हमें शादी के लिए अतिरिक्त सुरक्षा का इंतजाम करना है। यह समारोह प्राइवेट होने वाला था और अब मैं इसके बारे में बहुत सारे आदमियों को ट्वीट करते हुए देख रहा हूं तो मेरे लिए यह हैरानी की बात है और पिछले दो-तीन दिन काफी व्यस्तता भरी रहे हैं।

ग्लेन मैक्सवेल को उम्मीद है कि उनकी शादी के बाद जो श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज होगी उसमें चयनकर्ता उनके नाम पर भी विचार करेंगे। यह सीरीज जून में होने वाली है और उसके बारे में बात करते हो मैक्सवेल कहते हैं कि वे इस टेस्ट सीरीज का हिस्सा बनने के हिस्सा बनना पसंद करेंगे।

रमन और मैक्सवेल करीब 1 साल पहले अपनी इंगेजमेंट की घोषणा सोशल मीडिया पर कर चुके हैं। मैक्सवेल की मंगेतर के बारे में बताते चलें। विनी एक भारतीय मूल की ऑस्ट्रेलियाई नागरिक है जो मेलबर्न में फार्मासिस्ट की प्रैक्टिस करती हैं। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट अवार्ड 2019 और 2020 में मैक्सवेल और विनी और मैक्सवेल साथ-साथ दिखाई दिए थे। रमन ऑस्ट्रेलिया में तमिल परिवार से ताल्लुक रखती है और विक्टोरिया में मैन्स स्टोन गर्ल्स सेकेंडरी कॉलेज में पड़ी है जहां पर उन्होंने अपनी मेडिकल साइंस की पढ़ाई पूरी की और अब इसी फील्ड मेरे प्रैक्टिस भी कर रही है।

बताया जाता है कि मैक्सवेल और रमन की मुलाकात बिग बैश क्रिकेट लीग टीम मेलबर्न स्टार्स में हुई थी। पिछले साल 21 फरवरी 2021 को रमन और मैक्सवेल ने सगाई कर ली थी। रमन को भारतीय परंपराओं के काफी करीब माना जाता है और उन्होंने अपनी सगाई की जो तस्वीरें पोस्ट की थी वह भी पारंपरिक इंडियन स्टाइल की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+