T20 : इस टीम ने सिर्फ 1 विकेट खोकर ठोके 318 रन, बना नया वर्ल्ड रिकाॅर्ड

मुंबई : आज यानी 22 मार्च को अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में एक नया इतिहास बन गया है। हुआ ऐसा कि बहरीन ने ओमान में चल रहे जीसीसी महिला टी20 चैंपियनशिप कप में सऊदी अरब (बहरीन महिला बनाम सऊदी अरब महिला) के खिलाफ रिकाॅर्ड रन बना दिए। बहरीन ने 20 ओवर में सिर्फ 1 विकेट के नुकसान पर 318 रन बनाए। यह किसी अंतरराष्ट्रीय महिला टी20 मैच में अब तक का सर्वोच्च स्कोर है। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी सऊदी टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 49 रन ही बनाए, जिस कारण बहरीन ने 269 रन से मैच जीत लिया। सऊदी अरब का कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक नहीं बना पाया। मायरा खान ने सबसे ज्यादा 9 रन बनाए, जिसमें 11 और एक्स्ट्रा के जरिए आए।

यह भी पढ़ें- सारी जिम्मेदारियों से दूर होकर खुश हैं कोहली, बोले- अब हमारे पास एक बच्चा है

दूसरी बार 300 रन का आंकड़ा पार किया

दूसरी बार 300 रन का आंकड़ा पार किया

किसी अंतरराष्ट्रीय महिला टी20 मैच में दूसरी बार 300 रन का आंकड़ा पार किया गया है। इससे पहले 2019 में युगांडा ने माली के खिलाफ 2 विकेट के नुकसान पर 314 रनों का पहाड़ खड़ा किया था। पुरुषों के टी20 अंतरराष्ट्रीय में किसी ने भी 300 रन का आंकड़ा पार नहीं किया है। पुरुषों के टी20 मैच में अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ 3 विकेट पर 278 का स्कोर बनाया है। अफगानिस्तान ने 2019 में देहरादून में यह रिकॉर्ड बनाया था।

दीपिका ने रचा इतिहास

दीपिका ने रचा इतिहास

38 साल की दीपिका रसंगिका ने बहरीन की जीत में इतिहास रच दिया। दरअसल, दीपिका ने 66 गेंदों में नाबाद 161 रनों की पारी खेल डाली, जिसमें 31 चाैके भी शामिल रहे। यानी उन्होंने बाउंड्री के जरिए 124 रन बनाए। पहली बार किसी महिला टी20 मैच में कोई खिलाड़ी 150 से ज्यादा रन बना पाई है। दीपिका ने 17वें और 18वें ओवर में तीन-तीन चौके और 19वें ओवर में लगातार चार चौके लगाए।

मायरा खान सबसे महंगी गेंदबाज बनीं

मायरा खान सबसे महंगी गेंदबाज बनीं

दीपिका के अलावा कप्तान थरंगा गजनायके ने भी खूब रन बरसाए। उन्होंने 56 गेंदों में 94 रन बनाए। थरंगा ने भी 17 चौके लगाए। कुल मिलाकर बहरीन की पारी में 50 चौके लगे यानी 318 में से 200 रन बाउंड्री से आए हैं। रसिका रोड्रिगो ने 2 चाैकों की मदद से 11 गेंदों में 13 रन बनाए। वहीं सऊदी की तरह से गेंदबाजी में मायरा खान सबसे महंगी गेंदबाज बनीं। उन्होंने 4 ओवर में 68 रन बनाए, जबकि बहरीन ने इमान एजाज के 4 ओवरों में 63 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे सऊदी अरब ने 40 रन पर 6 विकेट गंवा दिए। इसके बाद वे वापसी नहीं कर सके। 20 ओवर खेलने के बाद भी टीम 50 रन भी नहीं बना पाई। गेंदबाजी में भी दीपिका ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर में 9 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा पवित्रा शेट्टी और सचिन जयसिंघे ने 2-2 विकेट हासिल किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+