IPL में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड किसके नाम है? ये है टॉप-5 खिलाड़ियों की लिस्ट
IPL Records: क्रिस गेल के नाम आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड है, उन्होंने 23 अप्रैल 2013 को बैंगलोर में पुणे वारियर्स के खिलाफ सिर्फ 30 गेंदों में शतक जड़ा था।

IPL 2023 Match Update: आईपीएल के 16वें सीजन के हर मुकाबले के साथ रोमांच का लेवल भी बढ़ता जा रहा है। आईपीएल 2023 में कुल 70 मैच में से अब तक 65 मुकाबले खेल जा चुके हैं। आईपीएल का सफर अब अपने अंतिम पड़ाव पर है।
लीग का 65वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद ने एक-एक शतक के साथ मुकाबले को रोमांचक बना दिया।आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले मे विराट कोहली (6) क्रिस गेल के बराबर आ गए हैं। ऐसे में शतक को लेकर क्रिकेट प्रेमियों की जिज्ञासा बढ़ चुकी है। आइए जानते हैं IPL में सबसे तेज शतक जड़ने वाले 5 खिलाड़ियों के नाम।
क्रिस गेल के नाम सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड
आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहला नाम क्रिस गेल का आता है, जिन्होंने 23 अप्रैल 2013 में ये कारनामा किया था। गेल ने महज 30 गेंदों में शानदार शतक जड़ा था। गिल ने नाम आईपीएल में कुल 6 शतक हैं।
सबसे तेज शतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर यूसुफ पठान
इस लिस्ट में दूसरा नाम भारत के पूर्व ऑलराउंडर यूसुफ पठान का है, जिन्होंने 13 मार्च 2010 को ब्रेबोर्न स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आरआर के लिए खेलते हुए 37 गेंदों पर 100 रन बनाए थे।
पंजाब के खिलाफ मिलर ने जड़ा था तीसरा सबसे तेज शतक
सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी डेविड मिलर हैं, जिन्होंने 2013 में आरसीबी के खिलाफ किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए 38 गेंदों पर 101 रनों की शानदार पारी खेली थी।
चौथे नंबर पर गिलक्रिस्ट
सबसे तेज हंड्रेड बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे स्थान पर एडम गिलक्रिस्ट आते हैं। उन्होंने 27 अप्रैल 2008 में डीईसी के लिए खेलते हुए 42 गेंदों में शतक लगाया था। उन्होंने ये शतक मुंबई के खिलाफ जड़ा था।
Recommended Video
इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर एबी डिविलियर्स का नाम आता है। जिन्होंने 14 मई 2016 को 43 गेंदों में शतक लगाया था। डिविलियर्स ने एसआरएच के लिए के खेलते हुए जीएल के खिलाफ शतक जडा था।












Click it and Unblock the Notifications