पंजाब किंग्स के फैंस निराश, 9 करोड़ का खिलाड़ी हो रहा बुरी तरह से फ्लाॅप

नई दिल्ली। आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स की कमान मंयक अग्रवाल के हाथों में है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार नए कप्तान के साथ टीम क्या नतीजा देती है। उनके फैंस काफी उम्मीदें लगाए बैठे हैं क्योंकि टीम अभी तक खिताब जीतने का सपना पूरा नहीं कर सकी। इस बार टीम में अनुभवी बल्लेबाज हैं, साथ ही मोटी रकम पाने वाले भी खिलाड़ी हैं। पंजाब को हालांकि सीजन में अभी तक खेले 7 मैचों में सिर्फ 3 में जीत मिली है। लीग के 32वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पंजाब की टीम 115 रनों पर ढेर हो गई। उनका आॅलराउंडर भी सस्ते में आउट हो गया, जो 9 करोड़ में बिका था।
यह भी पढ़ें- किरोन पोलार्ड के फैसले से दुखी हुए सुनील नरेन, सुनाई दिल की बात

नहीं लगा पाए अर्धशतक
जी हां, इस सीजन में पंजाब ने जिस खिलाड़ी पर 9 करोड़ खर्च किए हैं, वो अभी तक फ्लाॅप साबित हुआ है। यह आॅलराउंडर खिलाड़ी हैं शाहरुख खान। 26 साल के शाहरुख यूं तो घरेलू क्रिकेट में फंसे हुए मैच को निकालने के लिए जाने जाते हैं। अगर एक ओवर में 20 रनों की जरूरत हो तो उनसे उम्मीदें रहती हैं, लेकिन आईपीएल 2022 में अभी तक उनका बल्ला शांत रहा है। वह इस सीजन में अभी तक खेले 7 मैचों में 16.33 की औसत से महज 98 रन बना सके हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी 100 का रहा। आधा टूर्नामेंट बीत चुका है लेकिन शाहरुख के बल्ले से एक अर्धशतक नहीं निकला, जो चिंता का विषय है।

पहुंच रहा पंजाब किंग्स को नुकसान
मेगा नीलामी में शाहरुख को खरीदने के लिए पंजाब ने पूरा जोर लगा दिया था। शुरूआती समय में चेन्नई सुपर किंग्स व कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें खरीदने के लिए दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन बीच में पंजाब कूदा, फिर उन्होंने सीएसके को पछाड़ते हुए 9 करोड़ की कीमत के साथ शाहरुख को अपने साथ जोड़ लिया। उम्मीद थी कि वो टीम को मैच जिताएंगे लेकिन ये खिलाड़ी तो नुकसान ही पहुंचा रहा है। कारण यहै कि शाहरुख खान का मिडिल ऑर्डर में आकर लगातार डॉट गेंद खेलना अन्य बल्लेबाज पर दबाव बढ़ा रहा है। दिल्ली के खिलाफ उन्होंने 20 गेंदो में सिर्फ 12 रन ही बनाए थे। हैदराबाद के खिलाफ भी वो 28 गेंद में 26 रन ही बना सके, जिससे अन्य बल्लेबाज दवाब में आकर अपना विकेट भी गंवाते दिखे।

इसलिए बिके थे करोड़ों में
ये साफ है कि नीलामी से पहले जो खिलाड़ी लय में हो उसके ऊपर पैसा बरसने की संभावना अधिक रहती है। शाहरुख के साथ भी यही हुआ। शाहरुख ने पिछले साल नवंबर में भारत की प्रतिष्ठित टी20 चैंपियनशिप सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में तमिलनाडु जीत दिलाकर सुर्खियां बटोरी की। तमिलनाडु को कर्नाटक के खिलाफ जीत के लिए अंतिम ओवर में 16 रन चाहिए थे। फिर आखिरी गेंद पर 5 रन चाहिए थे, तो शाहरुख ने छक्का लगाकर अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिला दी थी।उन्होंने 15 गेंदों में नाबाद 33 रन बनाए थे, जिस कारण पंजाब टीम उनपर नजर बनाकर बैठ गई थी।












Click it and Unblock the Notifications