VIDEO: वर्ल्ड कप 2019 में क्या जानबूझकर MS DHONI ने खेली धीमी पारी, 5 साल बाद खुला सबसे बड़ा राज
world cup 2019, MS DHONI: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2025 की तैयारियों में जुट गए हैं। धोनी ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था, जो 2019 के विश्व कप का सेमीफाइनल था। 2019 वर्ल्ड कप के इस सेमीफाइनल मैच में धोनी ने कुल 72 गेंदों में 50 रन बनाए थे। धोनी की यह पारी काफी धीमी रही थी, जिसे लेकर आज भी फैंस सवाल उठाते रहते हैं।
क्या जानबूझकर खेली धीमी पारी (world cup 2019, MS DHONI)
गेंदबाजों की जमकर धुनाई करने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने सेमीफाइनल में धीमी बल्लेबाजी की थी। जिस कारण भारत के ऊपर रन रेट का दबाव बढ़ गया। इसी वजह से न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन के ओवर की तीसरी गेंद पर वो दो रन पूरा करने की कोशिश कर रहे थे और इसी दौरान रन आउट हो गए। धोनी के आउट होने के साथ ही भारत का वर्ल्ड कप जीतने का सपना भी टूट गया।

अंपायर अनिल चौधरी ने खोला राज
भारत के दिग्गज अंपायर अनिल चौधरी ने आरजे रौनक के साथ एक पॉडकास्ट में बताया कि धोनी ने धीमी बल्लेबाजी नहीं की थी। हाल ही में इस मामले को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि धोनी अगर नहीं होते तो भारत बहुत पहले ही वह मैच हार जाता। धोनी के कारण ही मैच अंतिम ओवर तक आया था। अगर धोनी रन आउट नहीं होते तो भारत आसानी से उस मुकाबले को जीत चुका होता।
क्या सचमुच थी धोनी की गलती
दरअसल, सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जिसमें बताया जाता है कि धोनी हल्की गेंदों पर भी शॉट नहीं मार रहे थे। अनिल चौधरी के मुताबिक मैदान के बाहर बोलना आसान होता है। लेकिन जिस तरह की सिचुएशन थी, धोनी ने अपना गणित फिट कर लिया था। लेकिन चीजें उनके पक्ष में नहीं रही और वह रन आउट हो गए। उन्होंने कहा कि एक-दो मैच खेलने वाले इतने बड़े खिलाड़ी के बारे में बोलते हैं तो उन्हें बोलने से पहले खुद सोचना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications