Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 25 Jan: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs इंग्लैंड
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 25 Jan: भारतीय कप्तान सूर्य़कुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पांच मैचों की इस सीरीज में भारत पहले मैच में इंग्लैंड को बुरी तरह हराकर 1-0 से आगे है। पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया था, जहां भारतीय टीम ने इंग्लैंड को एकतरफा मुकाबले में मात दी। अब दोनों टीमें चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आमने-सामने होंगी।
स्पिनर को मिल सकता है फायदा (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 25 Jan)
चेन्नई का यह मैदान आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों के लिए मुफीद माना जाता है। यहां की धीमी पिचों पर खेलना इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं होगा। टीम इंडिया के पास वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई जैसे घातक स्पिनर हैं, जो इस पिच पर इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। वहीं, इंग्लैंड को अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी में सुधार की आवश्यकता होगी ताकि वे सीरीज में वापसी कर सकें।

भारतीय टीम पेश करेगी कड़ी चुनौती
इंग्लैंड के पास बडे़ हिटर हैं जैसे जोस बटलर और फिल साल्ट और हैरी ब्रूक जो किसी भी पिच पर अपना असर छोड़ सकते हैं। लेकिन भारतीय टीम की मजबूत गेंदबाजी की चुनौती उनके लिए बड़ी होगी। इस मैच की खासियत यह भी है कि भारत के लिए चेन्नई में खेलना घर के मैदान जैसा ही है। भारतीय टीम के खिलाड़ी यहां के पिच और वातावरण से अच्छी तरह वाकिफ हैं, जो उन्हें एक फायदा दे सकता है।
दोनों टीमों की नजरें होगी जीत पर
हालांकि, इंग्लैंड की टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता, क्योंकि वे कभी भी मैच पलटने की क्षमता रखते हैं। मैच का टॉस शाम साढ़े छह बजे होगा और मुकाबला सात बजे से शुरू होगा। दोनों टीमों के लिए यह मैच महत्वपूर्ण है, क्योंकि जीतने वाली टीम सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करेगी जो अंत में निर्णायक साबित हो सकती है। भारतीय टीम इस समय आत्मविश्वास से भरी हुई है, लेकिन इंग्लैंड की टीम ने भी बड़े मैचों में खेलते हुए वापसी करने की अपनी क्षमता साबित की है।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन- बेन डकेट, फिलिप साल्ट (विकेट कीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी स्मिथ, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।
भारत की प्लेइंग इलेवन- संजू सैमसन (डब्ल्यू), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।












Click it and Unblock the Notifications