विराट कोहली को 3 महीने की छुट्टी देना चाहते हैं पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री, जानें क्या है कारण

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने हाल ही में विराट कोहली के समर्थन में कई बयान देते हुए आलोचकों को करारा जवाब दिया था जिन्होंने आईसीसी टूर्नामेंट में पूर्व कप्तान के जीत हासिल न कर पाने पर सवाल खड़े किये थे। रवि शास्त्री ने वनडे प्रारूप से विराट कोहली की कप्तानी से हटाने पर सवाल खड़े करते हुए कहा था कि सिर्फ विश्वकप जीतने से कोई खिलाड़ी अच्छा या बुरा नहीं बनता है, क्योंकि राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली और अनिल कुंबले ने भी कोई विश्वकप नहीं जीता है लेकिन इससे वो खराब खिलाड़ी या खराब कप्तान नहीं बन जाते हैं। इस बीच रवि शास्त्री ने विराट कोहली को लेकर एक और बड़ा बयान दिया है और कहा कि उनके हिसाब से विराट कोहली को कम से कम 3 महीने के लिये क्रिकेट से छुट्टी ले लेनी चाहिये।
और पढ़ें: IND vs WI: वनडे सीरीज के लिये वेस्टइंडीज ने किया टीम का ऐलान, वापस लौटे यह दिग्गज खिलाड़ी
रवि शास्त्री का मानना है कि विराट कोहली पिछले कुछ समय में काफी कुछ झेलना पड़ा है, जिसकी वजह से उन्हें 3 महीने की छुट्टी ले लेनी चाहिये, अगर वो ऐसा करते हैं तो उनके क्रिकेट करियर को काफी फायदा मिलेगा। शास्त्री ने इस दौरान यह भी बताया कि विराट कोहली को अभी कितने साल तक क्रिकेट खेलना जारी रखना चाहिये।
और पढ़ें: अब इस तेज गेंदबाज ने पेश की भारतीय टेस्ट की कप्तानी संभालने की दावेदारी, जानें क्या बोले

कोहली को लेना चाहिये 2-3 महीनों का ब्रेक
पिछले कुछ महीनों में विराट कोहली ने क्रिकेट के हर प्रारूप की कप्तानी को अलविदा कह दिया है और बोर्ड के साथ लगातार चल रहे विवाद की खबरें इस खिलाड़ी के लिये परेशानी का सबब बन रही हैं। शास्त्री ने इस पर बात करते हुए कहा कि कोहली को शांत होने की जरूरत है और अपनी स्किल्स पर ध्यान देते हुए हर मैच के अनुसार सोचने की जरूरत है। वह अभी 5 साल तक बेहतरीन क्रिकेट खेल सकते हैं।
शोएब अख्तर के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए रवि शास्त्री ने कहा,'वो जानता है कि उसकी उम्र 33 साल हो गई है और उनके पास अच्छा क्रिकेट खेलने के लिये 5 साल बचे हुए हैं। लेकिन अगर वो खुद को शांत रखने में कामयाब हो जाते हैं और बल्लेबाजी पर ध्यान देते हुए हर एक मैच को खेलते हैं तो वो वह एक ब्रेक ले सकते हैं। मुझे लगता है कि अगर वो क्रिकेट के मैदान से 2 या 3 महीने के लिये छुट्टी ले लेते हैं या फिर खुद को कुछ सीरीज से बाहर रखते हैं तो यह उनके लिये काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।'

अगले 3-4 साल खेल सकते हैं विराट कोहली
रवि शास्त्री ने आगे बात करते हुए कहा कि विराट कोहली को अगले 3-4 साल तक किंग की तरह खेलना चाहिये। कोहली को अपने रोल को लेकर मानसिक रूप से क्लियर होना होगा और बल्लेबाजी से योगदान देकर भारतीय टीम को जीत दिलाने में मदद करनी होगी।
उन्होंने कहा,'कोहली ब्रेक से वापस आकर अगले 3-4 साल तक किंग की तरह खेल सकते हैं। जब आप मानसिक रूप से क्लियर होते हैं तो आप अच्छे से समझते हैं कि टीम में आपका रोल क्या है और आप टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाते हो। वहीं पर विराट कोहली को देखना चाहता हूं, कि वो आयें, टीम प्लेयर की भूमिका अदा करें और बल्ले से रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में अपना योगदान दें।'

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते नजर आयेंगे कोहली
गौरतलब है कि विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-2 से हार का सामना करने के बाद टेस्ट प्रारूप से कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया है, जिसके बाद वो भारत में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीमित ओवर्स प्रारूप की सीरीज का हिस्सा बने नजर आयेंगे। आपको बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज का आगाज 6 फरवरी से होना है, जिसमें दोनों टीमें 3 मैचों की वनडे और 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है।












Click it and Unblock the Notifications