IND vs WI: वनडे सीरीज के लिये वेस्टइंडीज ने किया टीम का ऐलान, वापस लौटे यह दिग्गज खिलाड़ी

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ अपने घर पर 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही वेस्टइंडीज की टीम को अगले हफ्ते 3 मैचों की वनडे और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिये भारत का दौरा करना है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाने वाली इस सीमित ओवर्स प्रारूप की सीरीज का आगाज 6 फरवरी से होगा, जिसको लेकर भारतीय चयन समिति ने बुधवार को रोहित शर्मा की कप्तानी में 18 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस बीच वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ खेली जाने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिये अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले कई कैरिबियाई खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।
और पढ़ें: अब इस तेज गेंदबाज ने पेश की भारतीय टेस्ट की कप्तानी संभालने की दावेदारी, जानें क्या बोले
भारत के खिलाफ घोषित की गई वेस्टइंडीज की वनडे टीम में तेज गेंदबाज केमार रोच की वापसी हुई है तो वहीं पर क्रुमाह बोनर पर भी चयनकर्ताओं ने भरोसा दिखाया है। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने ब्रैंडन किंग को भी वापसी का मौका देते हुए टीम में शामिल किया है।
और पढ़ें: IND vs WI: 4 खिलाड़ी जिनके सेलेक्शन ने किया सबसे ज्यादा हैरान, नहीं थी किसी को भी चयन की उम्मीद

टीम में वापस लौटे रोच और बोनर
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता डेसमॉन्ड हेन्स ने वनडे टीम के ऐलान के बाद केमार रोच की जमकर तारीफ की और कहा कि वह वेस्टइंडीज क्रिकेट को आगे ले जाने वाले सबसे शानदार गेंदबाजों में से एक हैं। हेन्स ने इस दौरान बोनर के सेलेक्शन के पीछे के कारणों पर भी बात की और बताया कि उनके खेल में काफी सुधार आ गया है।
क्रिकेट वेस्टइंडीज की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार डेसमॉन्ड हेन्स ने कहा,'केमार रोच हमारे सबसे शानदार तेज गेंदबाजों में से एक हैं। हमें लगता है कि भारत के खिलाफ हमें ऐसे गेंदबाजों की जरूरत है जो जल्दी विकेट निकाल सकें और केमार वो काम कर सकते हैं। केमार की इकॉनमी महज 5 रन प्रति ओर की है, जो कि उन्हें ज्यादा खतरनाक और टीम के लिये किफायती बनाती है। पिछले कुछ सालों में क्रमाह बोनर के क्रिकेट में भी काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला है, जिसकी वजह से हमें लगता है कि वो वनडे क्रिकेट में वापसी का एक मौका डिजर्व करते हैं।'

बदलाव के दौर से गुजर रही है वेस्टइंडीज की टीम
डेसमॉन्ड हेन्स ने आगे बात करते हुए कहा कि वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही है जहां पर हर पोजिशन के लिये काफी प्रतिस्पर्धा जारी है। हमने भारत के खिलाफ एक शानदार टीम का चयन किया है और हमें उम्मीद है कि इस सीरीज के जरिये हमें 2023 के वनडे विश्वकप की तैयारियों में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा,'हम टीम में अपनी जगह बनाने के लिये प्रतिस्पर्धा देखना चाहते हैं। हम उस दौरे में पहुंच चुके हैं, जहां पर एक पोजिशन के लिये कई सारे खिलाड़ी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। हमने चयन के लिये खिलाड़ियों के पूल को बड़ा कर दिया है और भारत के खिलाफ जो टीम चुनी गई है वो काफी शानदार है। हम इस दौरे को 2023 में भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले विश्वकप की तैयारियों के रूप में देख रहे हैं।'

जानें कैसी है वेस्टइंडीज की वनडे टीम
ये है वेस्टइंडीज की पूरी टीम: कीरोन पोलार्ड (कप्तान), फैबियन एलेन, नक्रमाह बोनर, डैरेन ब्रावो, शमरह ब्रूक्स, जेसन होल्डर, शाई होप, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, निकोलस पूरन, केमार रोच, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ, हेडन वॉल्श जूनियर।












Click it and Unblock the Notifications