IND vs WI: भारत को रहना होगा इन दो कैरेबियन गेंदबाजों से सावधान, तो वेस्टइंडीज को इस भारतीय तेज गेंदबाज से

India vs West Indies 2nd Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज से त्रिनिदाद में शुरू होने जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में तीन गेंदबाजों पर खास नजर रहने जा रही है। अगर इन तीनों का प्रदर्शन एक साथ बढ़िया हुआ तो दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला मिलने की गारंटी है।

भारत को दो ऐसे कैरेबियन गेंदबाजों से सावधान रहना होगा जिन्होंने अपनी काबिलियत साबित की है। वहीं, वेस्टइंडीज को भी उस भारतीय तेज गेंदबाज से निपटने के लिए तैयार रहना होगा, जो सीरीज के अंतिम मैच में अपनी धारधार गेंदबाजी से कैरेबियाई ओपनरों को तंग कर सकता है।

india vs west indies 2nd test top bowlers

मोहम्मद सिराज- सिराज नई और पुरानी दोनों गेंदों से असरदार हैं। वे नई गेंद से स्विंग और पुरानी गेंद से रिवर्स स्विंग कर सकते हैं। 20 मैचों में 54 विकेट लेने वाला ये खिलाड़ी अपने टेस्ट आंकड़ों को सुधारने के लिए किसी ऐसे ही मौके की तलाश में है। सिराज ने पिछले मैच में बढ़िया बॉलिंग की थी लेकिन स्पिनरों के लिए मदद मिलने के कारण वे दो ही विकेट अपने नाम कर सके थे।

केमार रोच- वेस्टइंडीज क्रिकेट में फिलहाल रोच सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज है। लंबे समय से वेस्टइंडीज क्रिकेट की गाड़ी खींच रहे केमार ने भारत के खिलाफ सीरीज से पहले घरेलू टेस्ट मैचों में 21.92 की औसत से विपक्षी बल्लेबाजों के विकेट लिए हैं। 78 टेस्ट मैचों में 27.53 की औसत के साथ 262 विकेट लेने वाले रोच को अगर पिच का साथ मिला तो वे दिक्कत पैदा करेंगे।

जोमेल वारिकन- विंडीज के लिए बाए हाथ का ये ऑर्थोडॉक्स स्पिनर 14 मैचों में 42 विकेट हासिल कर चुका है। उन्होंने पहले टेस्ट मैच के दौरान कसे हुए 45 ओवर फेंके थे, जिन्होंने उनकी टीम को मैच के दौरान काफी कंट्रोल दिया था।

ये विशुद्ध गेंदबाजों की लिस्ट है। सबसे ज्यादा विकेट निकालने की क्षमता वाले रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा का नाम ऑलराउंडरों की लिस्ट में रखा गया है। जिसको आप यहां पढ़ सकते हैं-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+