'क्या डर गया है पाकिस्तान, अब करें तो क्या करें', Champions Trophy से पहले सामने आई हैरान करने वाली सच्चाई
Pakistan Champions Trophy 2025 squad: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान की टीम का ऐलान अभी तक नहीं किया गया है। यह टूर्नामेंट पाकिस्तान में होने वाला है और इसमें आठ टीमें हिस्सा ले रही है, जिनका चयन आईसीसी रैंकिंग और क्वालीफाइंग मैचों के आधार पर किया गया है। हालांकि, भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के अपने सभी मुकाबले दुबई के मैदान पर खेलने वाली है। भारत का पहला मुकाबला बांग्लादेश से होना है।
पाकिस्तान ने नहीं किया है टीम का ऐलान (Pakistan Champions Trophy 2025 squad)
इस टूर्नामेंट में आठ देशों में से पाकिस्तान एकमात्र टीम है जिसने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अभी तक अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा नहीं की है। भारत सहित बाकी टीमों ने इस टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है। जबकि पाकिस्तान की टीम अभी भी कुछ खिलाड़ियों को लेकर कंफ्यूज है, यही वजह है कि टीम की घोषणा में देरी हो रही है।

'क्या डर गया है पाकिस्तान, अब करें तो क्या करें'
पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में कहा कि पाकिस्तान क्या डर गया जो अभी तक टीम की घोषणा नहीं कर पाया? डर नहीं रहा। समझ नहीं आ रही है--करें तो क्या करें? टीम के लिए सबसे बड़ा मुद्दा सईम अयूब का है कि वह फिट होकर वापसी कर पाएंगे या नहीं. यह अभी भी स्पष्ट नहीं है। 22 वर्षीय इस युवा खिलाड़ी का वनडे में बल्लेबाजी औसत 64.37 है, जिसने 9 मैचों में 515 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक और 1 अर्धशतक शामिल हैं।
बासित अली ने बताई टीम की परेशानी
बासित ने कहा कि पाकिस्तान की समस्या उनका मध्यक्रम है क्योंकि उन्हें 140 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से खेलने वाले तेज़ गेंदबाज़ों का सामना करना पड़ता है। सिवाय भारत के जिसके पास स्पिन ऑलराउंडर हैं, बाकी टीमें तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगी। अभी पाकिस्तान के नंबर 5, 6 और 7 संदिग्ध लग रहे हैं। इसलिए मैं सऊद शकील के पक्ष में हूं। लोग खुशदिल शाह के बारे में बात कर रहे हैं। लेकिन क्या आप चैंपियंस ट्रॉफी टीम में एक टी20 खिलाड़ी चाहते हैं?
पाकिस्तान, भारत, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के साथ ग्रुप ए का हिस्सा है और वे अपना अभियान 19 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू करेंगे। वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला 23 फरवरी को दुबई में होगा।












Click it and Unblock the Notifications