Champions Trophy: आईसीसी की बीसीसीआई को दो टूक, जर्सी पर पाकिस्तान का नाम लिखो वरना होगा एक्शन
Champions Trophy: दो दिन पहले एक खबर आई थी कि चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान भारतीय टीम की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम लगाने से बीसीसीआई ने मना किया है। पाकिस्तान मेजबान देश है और उनक नाम जर्सी पर लगाना होगा। इसके बाद एक एक नई रिपोर्ट सामने आई है।
खबरों के अनुसार आईसीसी ने इस मामले को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। आईसीसी ने बीसीसीआई को दो टूक कह दिया है। होस्ट नेशन पाकिस्तान की तरफ से आईसीसी से इस मामले में दखल देने का आग्रह किया गया था, उसके बाद बीसीसीआई पर ग्लोबल बॉडी का रुख सामने आया है।

एनडीटीवी ने 'ए स्पोर्ट्स' के हवाले से बताया है कि आईसीसी के अधिकारी ने इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि टूर्नामेंट का लोगो जर्सी में लगाने का जिम्मा हर देश का है। हर टीम इस नियम को मानने के लिए बाध्य है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि आईसीसी ने बीसीसीआई को कड़ा एक्शन लेने की चेतावनी दी है।
ICC क्या कर सकती है?
अगर बीसीसीआई टीम इंडिया की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम नहीं लिखवाती है, तो आईसीसी की तरफ से कड़ा एक्शन लिया जा सकता है। हालांकि यह सामने नहीं आया है कि आईसीसी क्या कार्रवाई कर सकती है। इसकी डिटेल का जिक्र उस अधिकारी ने नहीं किया।
पीसीबी की तरफ से आया था बयान (Champions Trophy)
इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से कहा गया था कि बीसीसीआई क्रिकेट का राजनीतिकरण कर रही है। गेम के लिए यह अच्छी बात नहीं है। उन्होंने पाकिस्तान ट्रेवल करने से मना कर दिया और कप्तान रोहित शर्मा को फोटो सेशन में भेजने के लिए भी मना कर दिया। अब जर्सी का नाम लगाने से मना किया है, आईसीसी से निवेदन है कि आप ऐसा मत होने देना।
कप्तान रोहित शर्मा नहीं जाएंगे पाकिस्तान (Champions Trophy)
गौरतलब है कि सुरक्षा कारणों से भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को पाकिस्तान भेजने से मना कर दिया है। बीसीसीआई ने किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेते हुए कप्तान को नहीं भेजने का फैसला लिया। भारतीय टीम के मुकाबले दुबई में खेले जाएँगे।












Click it and Unblock the Notifications