Jasprit Bumrah ने बल्ले से की थी खूब पिटाई.. अब लॉर्ड्स का किंग बना ये गेंदबाज

इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले गए रिशेड्यूल पांचवें टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने इंग्लैंड के दिग्गज स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) के एक ओवर में 35 रन बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

स्पोर्ट्स डेस्क, 19 अगस्त: इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले गए रिशेड्यूल पांचवें टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने इंग्लैंड के दिग्गज स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) के एक ओवर में 35 रन बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। टेस्ट क्रिकेट में इससे पहले एक ओवर में कभी भी इतने रन नहीं बने थे। इस ओवर के बाद ब्रॉड का जमकर मजाक उड़ाया गया था। अब एक बार फिर से स्टुअर्ट ब्रॉड चर्चा में आ गए हैं।

Recommended Video

    ENG vs SA 2022: Stuart Broad ने Lord's पर रचा इतिहास, किया ये कमाल | वनइंडिया हिन्दी *Cricket

    लॉर्ड्स में बनाया रिकॉर्ड

    लॉर्ड्स में बनाया रिकॉर्ड

    इस बार चर्चा में आने की वजह ब्रॉड का कोई खराब ओवर नहीं बल्कि एक बड़ा रिकॉर्ड है। दरअसल, साउथ अफ्रीका के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में स्टुअर्ट ब्रॉड ने एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। अफ्रीका की पहली पारी में काइल वेरेने को आउट करने के साथ ही इंग्लैंड के दिग्गज ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर अपने 100 टेस्ट विकेट पूरे किए। क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स के मैदान पर ये रिकॉर्ड बनाना वाकई में किसी विशेष उपलब्धि से कम नहीं है।

    दिग्गजों की लिस्ट में बनाई जगह

    दिग्गजों की लिस्ट में बनाई जगह

    स्टुअर्ट ब्रॉड लॉर्ड्स में 100 टेस्ट विकेट लेने वाले दिग्गज पेसर जेम्स एंडरसन (117) के बाद सिर्फ दूसरे गेंदबाज बने। वहीं, किसी एक मैदान पर 100 टेस्ट विकेट लेने वाले स्टुअर्ट दुनिया के कुल छठे गेंदबाज बन गए हैं।

    एक मैदान पर 100 टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज

    • 166 - मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) सिंहली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो
    • 117 - मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) असगिरिया स्टेडियम, कैंडी
    • 117 - जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड) लॉर्ड्स, लंदन
    • 111 - मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) गाले इंटरनेशनल स्टेडियम, गाले
    • 102 - रंगना हेराथ (श्रीलंका) गाले इंटरनेशनल स्टेडियम, गाले
    • 100* - स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड) लॉर्ड्स, लंदन
    2007 में खेला था पहला मैच

    2007 में खेला था पहला मैच

    36 वर्षीय दाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाजों में शुमार है। उन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू 2007 में श्रीलंका के खिलाफ किया था। अभी तक खेले 157 मुकाबलों में स्टार पेसर ने 28.15 की औसत से कुल 553 विकेट चटकाए हैं। इस फॉर्मेट में एक नहीं बल्कि दो-दो हैट्रिक ले चुके हैं। बल्ले से भी उन्होंने 3488 रन बनाए हैं। जिसमें एक शानदार शतक भी शामिल है।

    इंग्लैंड बैकफुट पर

    इंग्लैंड बैकफुट पर

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड फिलहाल बैकफुट पर हैं। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 165 पर ऑलआउट हो गई थी। टीम के लिए ओली पॉप (73) टॉप स्कोरर रहे। अफ्रीकी टीम के लिए कगिसो रबाडा के खाते में 5 विकेट आए।

    जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक सा. अफ्रीका ने 7 विकेट पर 289 रन बना लिए हैं। टीम के लिए ओपनर सरेल इरवी ने 73 रन बनाए। मेहमान टीम की कुल बढ़त अभी तक 124 रन की हो गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+