Reece Topley ruled out: मुश्किल में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड, अब World Cup 2023 से बाहर हुआ ये घातक गेंदबाज

Reece Topley Ruled Out Of World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में पहले ही मुश्किल दौर से गुजर रही इंग्लैंड टीम के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है। टीम के तेज गेंदबाज रीस टॉपले इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने पुष्टि की कि उनके बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रीस टॉपले उंगली की चोट के कारण टूर्नामेंट के अन्य मैचों से बाहर हो गए हैं।

दरअसल, टॉपले को 21 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान चोट लगी थी। टॉपले को चोट तब लगी जब उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रासी वैन डेर डुसेन के स्ट्रेट ड्राइव को रोकने की कोशिश की। उंगलियों में चोट लगने के बाद वह मैदान से बाहर चले गए।

 Reece Topley

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि वे उचित समय पर टॉपले के रिप्लेसमेंट की घोषणा करेंगे। ईसीबी ने रविवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि, 'इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रीस टॉपले को शनिवार को दक्षिण अफ्रीका से इंग्लैंड की हार के दौरान उनकी बायीं उंगली में फ्रैक्चर के कारण आईसीसी पुरुष विश्व कप के बाकी मैचों से बाहर कर दिया गया है।

इंग्लैंड के मुख्य कोच मैथ्यू मॉट ने शनिवार को पुष्टि की कि जोफ्रा आर्चर, जो लंबी चोट से उबरने के बाद पिछले सप्ताह ट्रैवलिंग रिजर्व के रूप में टीम में शामिल हुए हैं, अगर टॉपले को बाहर कर दिया गया तो उन्हें रिप्लेसमेंट के रूप में नहीं माना जाएगा।

ये भी पढ़ें- PAK vs AFG: आज एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगी रनों की बारिश, इन खिलाड़ियों को लेकर बनाएं बेस्ट ड्रीम 11 टीम

इंग्लैंड 4 मैचों में सिर्फ 1 जीत के साथ विश्व कप 2023 अंक तालिका में 9वें स्थान पर है। टीम के सिर्फ 2 अंक हैं। इंग्लैंड का अगला मुकाबला वर्ल्ड कप के 25वें मैच में 26 अक्टूबर को श्रीलंका के साथ होगा, जोकि बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+