PAK vs AFG: आज एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगी रनों की बारिश, इन खिलाड़ियों को लेकर बनाएं बेस्ट ड्रीम 11 टीम
PAK vs AFG Dream11: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के 22वें मैंच में पाकिस्तान का सामना अफगानिस्तान से होना है। दोनों टीमों के बीच ये रोचक मुकाबला, आज 23 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान ने अब तक चार मैचों में दो जीत के साथ अच्छा प्रदर्शन किया है, जबकि अफगानिस्तान के हिस्से में सिर्फ एक जीत आई है।
पिछले मैच में कैसा रहा पाकिस्तान का प्रदर्शन
पाकिस्तान अपने पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ा था, जहां पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। यह निर्णय पाकिस्तानी गेंदबाजों के लिए एक बुरा सपना साबित हुआ क्योंकि ऑस्ट्रेलिया की शुरुआती जोड़ी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 259 रन बनाए। टीम के बाकी खिलाड़ी अपनी शुरुआत को अच्छी तरह से जारी नहीं रख सके लेकिन फिर भी बोर्ड पर 367 रन बने। पाकिस्तान ने भी अच्छी शुरुआत की, लेकिन वे नियमित अंतराल पर विकेट खोते रहे, जिसके कारण वह 62 रनों से मैच में हार गए।

पिछले मैच में अफगानिस्तान का प्रदर्शन
अफगानिस्तान का पिछले मुकाबला में न्यूजीलैंड से सामना हुआ था, जहां अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड को टॉप ऑर्डर से अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन मिडिल ऑर्डर लड़खड़ा गया। हालांकि, लैथम और फिलिप्स की शानदारी पारी के दम पर वह 288 के मजबूत स्कोर तक पहुंच गए। अफगानिस्तान के कुछ बल्लेबाजों ने शुरुआत तो की लेकिन उनमें से कोई भी टिक नहीं सका और इसलिए उन्हें 149 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन
पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, उसामा मीर, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज।
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इकराम अलिखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, फजलहक फारूकी, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह।
एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच संतुलित होने के कारण यहां बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को मदद मिलती है। हालांकि, स्पिनरों के पास यहां विकेट चटकाने के ज्यादा मौके होंगे। बल्लेबाजों को पिच पर सेट होने में थोड़ा समय लग सकता है। इस मैदान पर पिछले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए मैच अपने नाम किया था।
पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान मैच के लिए बेस्ट ड्रीम 11 टीम
- विकेटकीपर- मोहम्मद रिजवान, इकराम अलीखिल
- बल्लेबाज- बाबर आजम, इमाम उल हक, अब्दुल्ला शफीक
- ऑलराउंडर - अजमतुल्लाह उमरजई
- गेंदबाज- राशिद खान, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, हसन अली, नवीन उल हक
- कप्तान- मोहम्मद रिजवान
- उपकप्तान- राशिद खान
पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच वनडे फॉर्मेट में अब तक कुल 7 बार आमना-सामना हुआ है, जहां इन सभी 7 मैचों में पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है। ऐसे में एक बार फिर इनके बीच रोमांचक भिड़ंत की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications