ENG vs WI: इंग्लैंड ने पहले वनडे के लिए किया प्लेइंग इलेवन का ऐलान, RCB के धुरंधर को मिली टीम में एंट्री
England vs West Indies: इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। बुधवार यानी 28 मई को इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने पहले मैच के लिए प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया है।
इस सीरीज से व्हाइट-बॉल क्रिकेट में हैरी ब्रूक की कप्तानी का दौर भी शुरू हो गया है। इंग्लैंड ने एक बड़ा चौंकाने वाला फैसला लेते हुए बेन डकेट के साथ जेमी स्मिथ को पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी दी है।
आरसीबी के खिलाड़ी को टीम में एंट्री (ENG vs WI playing XI)
चैंपियंस ट्रॉफी में मिली हार के बाद फिल साल्ट को इंग्लैंड की वनडे टीम से बाहर कर दिया गया था। आरसीबी के लिए कमाल का प्रदर्शन करने वाले जैकब बेथल को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है। दिलचस्प बात यह है कि इंग्लैंड के पास विल जैक्स एक विकल्प के तौर पर थे, लेकिन उन्हें सातवें नंबर पर फिनिशर की भूमिका में रखा गया है और संभवतः वह उनका पांचवां गेंदबाजी विकल्प भी हैं।

इंग्लैंड की टीम में कई धाकड़ गेंदबाज
गेंदबाजी में इंग्लैंड के पास कई मैच विनर गेंदबाज हैं। तेज गेंदबाजी के लिए साकिब महमूद, जेमी ओवरटन और ब्रायडन कार्स जैसे अनुभवी और स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज टीम का मजबूत आधार हैं। इन तीनों के अनुभव और गति से इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत मिलने की उम्मीद है। स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी आदिल रशीद के कंधों पर होगी, जो अपनी नियंत्रण वाली गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।
टीम में ऑलराउंडरों की फौज
इंग्लैंड की प्लेइंग XI में केवल चार स्पेशलिस्ट गेंदबाज शामिल हैं, जिससे पांचवें गेंदबाज की भूमिका काफी अहम हो जाती है। इस भूमिका को आमतौर पर विल जैक्स, जैकब बेथेल या जो रूट निभा सकते हैं। ये खिलाड़ी तेज गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी टीम को मजबूती देते हैं, जिससे टीम की बैलेंसिंग बेहतर हो जाती है। ऐसे में पांचवें गेंदबाज की भूमिका टीम की रणनीति में अहम साबित होगी।
IPL 2025, Qualifier 1: आरसीबी के दो धुरंधर प्लेऑफ से पहले हुए बाहर, अब फाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम?
पहले वनडे के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, जेमी स्मिथ, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, ब्राइडन कार्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद।
IPL 2025: कम दाम में कर गए बड़ा काम, आईपीएल में 5 युवा खिलाड़ियों ने दिखाया जलवा












Click it and Unblock the Notifications