Sania Mirza के एक्स हसबैंड शोएब मलिक के घर सियालकोट पर भी अटैक, भारतीय सेना ने क्यों किया इसे टारगेट?

भारत ने एक बार फिर अपने आतंकवाद विरोधी इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकवादियों के ठिकानों को सटीक तरीके से निशाना बनाया। इस ऑपरेशन में पाकिस्तान के सियालकोट को भी निशाना बनाया गया, जो भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के एक्स हसबैंड शोएब मलिक का जन्मस्थान है।

भारतीय सेना ने विशेष रूप से उन एरिया को टारगेट किया, जो आतंकवादी गतिविधियों के लिए कुख्यात रहे हैं, जिससे एक मजबूत संदेश भेजा गया कि भारत अपने राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों में कोई समझौता नहीं करेगा।

Operation Sindoor

Operation Sindoor: भारतीय सेना ने सियालकोट को क्यों किया टारगेट?
ऑपरेशन सिंदूर में सियालकोट के सरजल कैंप को निशाना बनाया गया, जो पाकिस्तान का एक अहम सैन्य और टेररिस्ट ट्रेनिंग सेंटर है। यह वही कैंप है जहां मार्च 2025 में पुलिस जवानों की हत्या करने वाले आतंकवादी ट्रेंड किए गए थे।

Operation Sindoor: हिजबुल महमूना जाया कैंप पर भी किया अटैक
इसके अलावा सियालकोट का हिजबुल महमूना जाया कैंप भी टारगेट किया गया। पठानकोट हमला यहीं से प्लान किया गया था। यह हमला इस बात को स्पष्ट करता है कि भारतीय सेना किसी भी आतंकवादी ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेगी, जो भारत के खिलाफ आतंकवाद फैलाने में शामिल है।

सानिया के एक्स हसबैंड का सियालकोट कनेक्शन
सियालकोट वही शहर है जहां पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर शोएब मलिक का जन्म हुआ था। मलिक, सियालकोट के एक मध्यम वर्गीय पंजाबी राजपूत परिवार से आते हैं। उनका शहर सियालकोट पहले भी विवादों में रहा है और अब इस इलाके को भारत द्वारा आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के रूप में निशाना बनाया गया है।

सानिया-शोएब के बीच अब कोई रिश्ता नहीं
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का रिश्ता अब खत्म हो चुका है। दोनों ने 2024 में आपसी सहमति से तलाक लिया, जिसके बाद दोनों अलग-अलग अपनी जिंदगी जी रहे हैं। हालांकि, तलाक के बावजूद वे अपने बेटे इजहान का मिलकर पालन कर रहे हैं। शोएब मलिक अब पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ विवाह बंधन में बंध चुके हैं, जबकि सानिया अपनी पेशेवर और व्यक्तिगत जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं।

Operation Sindoor: भारत की कड़ी प्रतिक्रिया और आतंकवाद के खिलाफ संदेश
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से स्पष्ट किया है कि वह आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगा। सियालकोट जैसे महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाकर भारत ने पाकिस्तान को यह संदेश दिया है कि किसी भी प्रकार की आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Operation Sindoor: प्रेस कॉन्फ्रेंस: आतंकवादी हमले का जवाब था ऑपरेशन
नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विदेश सचिव विक्रम मिस्री, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने ऑपरेशन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद किया गया, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी।

25 मिनट में 9 आतंकवादी कैंपों को किया तबाह
भारत ने पाकिस्तान और PoK में स्थित 9 आतंकवादी कैंपों को महज 25 मिनट में नष्ट कर दिया। 7 मई को रात 1:05 बजे से लेकर 1:30 बजे के बीच भारत ने 24 मिसाइलों का इस्तेमाल कर इन ठिकानों को निशाना बनाया, जिसमें करीब 70 आतंकवादी मारे गए। भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना द्वारा किए गए इस संयुक्त ऑपरेशन ने भारत की ताकत और आतंकवाद के खिलाफ उसके कठोर रुख को दर्शाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+