IPL 2025: कम दाम में कर गए बड़ा काम, आईपीएल में 5 युवा खिलाड़ियों ने दिखाया जलवा

IPL 2025: आईपीएल में बड़े प्लेयर्स के ऊपर बड़ी बोली इसलिए लगाई जाती है, ताकि प्रदर्शन अच्छा हो और टीम आगे जाए। हालांकि बड़ी बोली लगातार टीम को आगे लेकर जाने वाला प्लान इस बार तो ज्यादा सफल नहीं हुआ है। बड़ी बोली वाले फ्लॉप ही होते दिखाई दिए हैं।

ऋषभ पंत, वेंकटेश अय्यर जैसे खिलाड़ी ऐसे हैं, जो 20 करोड़ से ज्यादा बड़ी रकम पाने में सफल रहे थे लेकिन टीमों को खास फायदा नहीं हुआ। उनकी टीमों को प्लेऑफ़ तक में जगह नहीं मिली। दूसरी तरफ कम दामों वाले युवाओं ने प्रभावित करने वाला काम किया है। पांच ऐसे प्लेयर्स का जिक्र यहाँ किया गया है।

ipl 2025

वैभव सूर्यवंशी

इस सीजन राजस्थान रॉयल्स से खेलने वाले सूर्यवंशी ने एक शतक और एक फिफ्टी जमाई। उनको राजस्थान रॉयल्स ने 1 करोड़ 10 लाख रुपये में खरीदा था। वैभव ने 14 साल की उम्र में इस सीजन 7 मैच खेलते हुए 252 रन बनाए।

विग्नेश पुथुर

विग्नेश पुथुर ने मुंबई इंडियंस के लिए शुरुआती चरण में अच्छा काम किया था, अपनी गेंदबाजी से वह प्रभाव छोड़ने में सफल रहे थे, बाद में उनको टीम में जगह नहीं मिली। उन्होंने 5 मैच खेलकर 6 विकेट हासिल किये। मुंबई इंडियंस ने उनको महज 30 लाख में लाया गया था।

आयुष म्हात्रे

इस लिस्ट में एक और नाम आयुष म्हात्रे का है, जो बीच सीजन चेन्नई सुपर किंग्स में आए थे। 17 साल के इस युवा खिलाड़ी ने 7 मुकाबले खेलते हुए कुल 240 रनों का स्कोर हासिल किया। वह भी बड़ी रकम में नहीं आए थे बल्कि 30 लाख रुपये की धन राशि में खरीदे गए।

प्रियांश आर्य

प्रियांश आर्य को खरीदकर पंजाब किंग्स ने इस सीजन समझदारी वाला काम किया। इस खिलाड़ी को 3 करोड़ 80 लाख में खरीदा गया था। वह महज 24 साल के हैं लेकिन बैटिंग में प्रभाव छोड़ने में सफल रहे। एक शतक और 2 फिफ्टी से आर्य ने 14 मैचों में 424 रनों का स्कोर बनाया।

विप्रज निगम

विप्रज निगम को दिल्ली ने इस सीजन 50 लाख की धन राशि के साथ शामिल किया था। उन्होंने 11 विकेट लेने के अलावा बल्ले से 142 विकेट भी हासिल किये। अभी महज 21 साल का यह खिलाड़ी आने वाले समय में और ज्यादा मजबूती के साथ मैदान पर उतरेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+