IPL 2025, Qualifier 1: आरसीबी के दो धुरंधर प्लेऑफ से पहले हुए बाहर, अब फाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम?
IPL 2025, Qualifier 1: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के लीग स्टेज का अंत 6 विकेट से जीत के साथ किया। आरसीबी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 228 रनों के लक्ष्य को हसिल कर इतिहास रच दिया। इस जीत से आरसीबी ने प्लेऑफ में क्वालीफायर-1 के लिए जगह बनाई। अब 29 मई को आरसीबी का मुकाबला पंजाब किंग्स से होगा। आरसीबी और पंजाब दोनों ही अब तक एक बार भी ट्रॉफी नहीं जीत सकी है।
आरसीबी को लगा तगड़ा झटका (IPL 2025, Qualifier 1)
मुल्लांपुर स्टेडियम में आरसीबी का सामना क्वालीफायर-1 में पंजाब किंग्स से होने वाली है। लेकिन इस मुकाबले से पहले आरसीबी को बड़ा झटका लगा है। आरसीबी के दो मैच विनर खिलाड़ी क्वालीफायर-1 मुकाबले से बाहर हो गए हैं। जैकब बेथल और लुंगी एनगिडी ने आरसीबी के लिए लीग स्टेज के मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन किया था। लेकिन अब टीम को इन दोनों ही खिलाड़ियों की कमी खल सकती है।

फिल सॉल्ट का खेलना भी मुश्किल
फिल सॉल्ट ने आरसीबी को इस सीजन की शुरुआत में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए कुल 331 रन बनाए हैं। लेकिन उनके पहले क्वालिफायर में खेलने को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। खबरें आ रही हैं कि वे जल्द ही पिता बनने वाले हैं, जिसके कारण उन्हें इंग्लैंड लौटना पड़ सकता है। इससे आरसीबी की प्लेऑफ की तैयारी प्रभावित हो सकती है, क्योंकि सॉल्ट टीम के सबसे अहम बल्लेबाजों में से एक हैं।
इन दोनों खिलाड़ियों का खेलना लगभग तय
हालांकि, आरसीबी के लिए एक अच्छी खबर यह है कि उनके दो अहम खिलाड़ी, जॉश हेजलवुड और टिम डेविड, प्लेऑफ के पहले मैच में वापसी कर सकते हैं। हेजलवुड की तेज गेंदबाजी और डेविड की विस्फोटक बल्लेबाजी टीम के लिए मजबूती साबित होगी। दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धता से आरसीबी की प्लेऑफ में जीत की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। फिलहाल, अभी तक टीम की तरफ से ऑफिश्यली कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है।
जोश हेजलवुड ने लिए हैं 18 विकेट
इस सीजन में आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले जोश हेजलवुड ने सिर्फ 10 मैचों में 18 विकेट लिए हैं, वे कंधे की चोट के कारण 27 अप्रैल से ही मैदान से बाहर हैं। लेकिन उनके आने टीम की गेंदबाजी विभाग मजबूत होने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications