'सूर्यकुमार यादव 32 के हैं, मैं अभी 22...', भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान युवा का बड़ा दावा
Emerging Asia Cup 2023: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज मोहम्मद हारिस को एक भविष्य का पाकिस्तानी क्रिकेट सितारा माना जाता है। हालांकि उन्होंने नेशनल क्रिकेट टीम की ओर से खेलते हुए अभी तक कोई बहुत बड़ी चीज नहीं की है, लेकिन उनका आक्रामक बल्लेबाजी स्टाइल उन्हें सुर्खियों में जरूर ला देता है।
हारिस इस समय पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए एसीसी इमर्जिंग एशिया कप में श्रीलंका में खेल रहे हैं। पाकिस्तान की टीम ने इस कंपटीशन में अपने दोनों मुकाबले अभी तक जीते हैं और उनको अब भारत के खिलाफ अपना अंतिम लीग मैच खेलना है।

हारिस को उनके खेलने के अंदाज के कारण भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के साथ कंपेयर किया जाता है। सूर्यकुमार यादव 360-degree बैटिंग स्टाइल के लिए मशहूर हैं तो हारिस भी अपनी तरह के एक विरले खिलाड़ी माने जा रहे हैं।
पाक टीवी किस से बात करते हुए हारिस ने कहा, "हम दोनों को कंपेयर नहीं करना चाहिए। सूर्यकुमार यादव 32-33 साल के हैं, और मैं अभी भी 22 साल का लड़का हूं। अभी उस स्टेज तक पहुंचने के लिए मुझे काम करना होगा।"
हारिस ने साथ ही एबी डिविलियर्स का भी नाम लिया। उनका मानना है कि सब खिलाड़ियों का अपना एक अलग लेवल है। हारिस का दावा है कि उनका भी अपना लेवल है और उन्हें इसको डेवलेप करने पर और काम करना होगा।
ये भी पढ़ें- एशिया कप 2023 का शेड्यूल हुआ फाइनल, बुधवार को होगी घोषणा, जानें जगह और टाइमिंग की डिटेल
हारिस कहते हैं, "सूर्यकुमार यादव का अपना लेवल है, डिविलियर्स का भी अपना स्तर था और मेरा भी अपना ही लेवल है। मैं 360-degree क्रिकेट स्टाइल में अपने लिए अलग नाम कमाना चाहता हूं, ना कि बाकियों का नाम इस्तेमाल करना चाहता हूं।"
भारत और पाकिस्तान ने अभी तक अपने दोनों मैच जीते हैं और वे शुक्रवार को एक दूसरे के खिलाफ होंगे। इस बारे में बात करते हुए हारिस कहते हैं, हमारे लिए सभी टीमें एक जैसी है। हम यहां टूर्नामेंट को खेलने के लिए आए हैं। केवल भारत के खिलाफ खेलने के लिए नहीं आए हैं। हम भारत के खिलाफ ऐसे ही खेलेंगे जैसे हम बाकी टीमों के खिलाफ खेलते।












Click it and Unblock the Notifications