एशिया कप 2023 का शेड्यूल हुआ फाइनल, बुधवार को होगी घोषणा, जानें जगह और टाइमिंग की डिटेल
Asia Cup 2023: काफी इंतजार के बाद आखिरकार एशिया कप 2023 का शेड्यूल जल्द ही घोषित होने जा रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज के अनुसार पीसीबी मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन जका अशरफ एसीसी एशिया कप के शेड्यूल को कल यानी 19 जुलाई को घोषित करेंगे।
एशिया कप के शेड्यूल के लिए लाहौर में बुधवार को एक इवेंट रखा गया है जो शाम 7:45 पर होगा। एशिया कप पीसीबी और बीसीसीआई के बीच हाइब्रिड मॉडल को लेकर बनी सहमति के बाद हो रहा है।

एशियन क्रिकेट काउंसिल ने पिछले महीने इस बात की घोषणा की थी कि पाकिस्तान में 4 मैच होंगे और श्रीलंका में 9 मैच होंगे। भारत और पाकिस्तान का क्रिकेट मैच भी श्रीलंका में ही होगा। एशिया कप 31 अगस्त से शुरू होकर 17 सितंबर तक चलेगा।
इससे पहले भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट बोर्ड के बीच बने गतिरोध में सरकारें भी शामिल होती हुई दिखाई दे रही थी, जिसके बाद एशिया कप का शेड्यूल लगातार आगे बढ़ता गया है। एशिया कप का हाइब्रिड मॉडल नजम सेठी ने प्रस्तावित किया था और इसको एसीसी मेंबर्स देशों ने स्वीकार कर लिया है।
इस बात के संकेत हैं कि भारत और पाकिस्तान के मैच श्रीलंका के दांबुला में होंगे। इस टूर्नामेंट में इन दोनों देशों के अलावा श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल क्रिकेट टीमें भी हिस्सा ले रही हैं।
ये भी पढ़ें- जल्द देखने को मिलेगा सिराज और बुमराह का कॉन्बिनेशन! 'भैया' की रिकवरी कुछ ऐसा है युवा बॉलर का रिएक्शन
2023 के एशिया कप में दो ग्रुप होंगे; जिसमें प्रत्येक ग्रुप से दो-दो टीमें सुपर-4 में क्वालीफाई करेंगी। सुपर 4 स्टेज से टॉप की दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगी।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को इस बात की भी घोषणा की कि वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैच और तीन टी-20 मैचों की घरेलू सीरीज, जो जनवरी-फरवरी 2024 में होनी थी, को अब जनवरी 2025 तक के लिए टाल दिया गया है; और इसकी जगह न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज ने ले ली है। पाकिस्तान न्यूजीलैंड की धरती पर यह सीरीज खेलेगा।












Click it and Unblock the Notifications