रिद्धिमान साहा ने बताया धमकी देने वाले पत्रकार का नाम, खत्म हुई BCCI की जांच समिति के साथ बैठक

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने शनिवार को बीसीसीआई की 3 सदस्यीय जांच समिति के साथ बैठक में हिस्सा लिया जिसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि कुछ हफ्ते पहले उन्हें इंटरव्यू नहीं देने पर जिस पत्रकार ने धमकी दी थी उन्होंने बोर्ड से उसके नाम का खुलासा कर दिया है। उल्लेखनीय है कि भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिये जब चयनसमिति ने टीम का ऐलान किया था, तो उसी दौरान साहा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से खुद को पत्रकार की ओर से मिली धमकी की जानकारी भी दी थी।

Wriddhiman Saha
Photo Credit: PTI

बीसीसीआई ने इस मामले को लेकर 3 सदस्यीय जांच समिति बनाई है, जो कि इस मामले की जांच करेगा, ताकि भविष्य में कभी दोबारा इन खिलाड़ियों को ऐसी चीजों से गुजरना न पड़े। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के नेतृत्व में बनी इस समिति ने शनिवार को रिद्धिमान साहा के साथ बैठक की, जहां पर भारतीय क्रिकेटर ने मामले से जुड़ी सारी जानकारी बोर्ड को दे दी है।

और पढ़ें: IND vs PAK: महिला विश्वकप में किसका पलड़ा रहा है भारी, देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड

19 फरवरी को मिली थी धमकी

19 फरवरी को मिली थी धमकी

बीसीसीआई ने साहा को पत्रकार की ओर से धमकाने के मामले की जांच करने के लिये राजीव शुक्ला के नेतृत्व में 3 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया जिसमें एपेक्स काउंसिल के सदस्य प्रभतेज सिंह भाटिया और बीसीसीआई ट्रेजरर अरुण धूमल का नाम भी शामिल है। उल्लेखनीय है कि साहा ने 19 फरवरी को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पत्रकार के साथ व्हाट्सएप पर की गई बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर किया था जिसमें पत्रकार उनसे टेस्ट टीम से बाहर किये जाने के बाद इंटरव्यू मांग रहा था पर इस खिलाड़ी ने कोई जवाब नहीं दिया, जिसके बाद पत्रकार ने उनको धमकी भरे लहजे में जवाब दिया जो कि खिलाड़ी को पसंद नहीं आया और उन्होंने इस बाचतीत को पब्लिक कर दिया। हालांकि इसके बावजूद साहा ने साफ किया था कि वो बस फैन्स को यह बताना चाह रहे थे कि हमें किन-किन चीजों से गुजरना पड़ता है ताकि उनकी किसी और साथी खिलाड़ी को इस दौर से न गुजरना पड़े।

बीसीसीआई से बताया पत्रकार का नाम

बीसीसीआई से बताया पत्रकार का नाम

गौरतलब है कि साहा के इस बयान के 3 बाद फिर से सोशल मीडिया पर लगातार ट्वीट कर बताया कि उस पत्रकार ने न ही उनसे दोबारा संपर्क किया है और न ही माफी मांगी है। इसकी वजह से उन्हें दोबारा ट्वीट करना पड़ रहा है कि अगर भविष्य में दोबारा कभी उनके साथ ऐसा हुआ तो वो पत्रकार का नाम बताने से पीछे नहीं हटेंगे फिर इसकी वजह से चाहे उसका करियर खत्म ही क्यों न हो जाये।

मीटिंग से बाहर आते हुए साहा ने पत्रकारों से कहा,'मैंने उन्हे वो सबकुछ बता दिया है जो मेरे साथ हुआ है। आप समझ सकते हैं कि बोर्ड के साथ बातचीत में किस बारे में बात हुई होगी। मैं इस बारे में कुछ भी नहीं कह सकता लेकिन बोर्ड आपको खुद इस बारे में जानकारी देगा, जब वो इस बात की निर्णय कर लेंगे कि उन्हें आगे क्या करना है। बीसीसीआई हर बात का जवाब देगी।'

साहा को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में मिला है डिमोशन

साहा को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में मिला है डिमोशन

आपको बता दें कि इस घटना के सामने आने के बाद कई पूर्व क्रिकेटर्स ने साहा को अपना समर्थन दिया है और उनसे पत्रकार का नाम पब्लिक करने की बात कही है। वहीं साहा को श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज से आराम दिया गया है, जिसके बाद इस खिलाड़ी ने खुलासा किया था कि मैनेजमेंट ने उन्हें दो टूक जवाब देते हुए कहा है कि अब चयन के लिये उनके नाम पर विचार नहीं किया जायेगा। हालांकि जब बोर्ड ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के लिये प्लेयर्स की लिस्ट जारी की है तो उसमें साहा को डिमोशन जरूर मिला है लेकिन उनका नाम अब भी सी कैटेगरी में शामिल है, जिसका मतलब है कि बोर्ड उन्हें अभी भी भविष्य के प्लान में रख रहा है। इस डिमोशन के चलते साहा की सालाना सैलरी 3 करोड़ के बजाय एक करोड़ हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+