वेंकटेश अय्यर ने जड़ा छक्का तो गुस्से में आकर गेंदबाज ने सिर पर मारी गेंद, मैदान पर बुलानी पड़ी एंबुलेंस

क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों के बीच छोटी-मोटी नोक-झोंक तो अक्सर देखने को मिलती रहती है। कई बार बल्लेबाज और गेंदबाज के बीच जुबानी बहसन इतनी बढ़ जाती है कि उसे रोकने के लिए अंपायर को बीच बचाव करना पड़ता है।

नई दिल्ली, 16 सितंबर। क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों के बीच छोटी-मोटी नोक-झोंक तो अक्सर देखने को मिलती रहती है। कई बार बल्लेबाज और गेंदबाज के बीच जुबानी बहसन इतनी बढ़ जाती है कि उसे रोकने के लिए अंपायर को बीच बचाव करना पड़ता है। लेकिन अगर कोई भी खिलाड़ी गुस्से में आकर किसी दूसरे खिलाड़ी पर हमला कर दे तो इसे अपराध ही कहेंगे। ऐसा ही कुछ कोयंबटूर में आयोजित दलीप ट्रॉफी मैच के दौरान देखने को मिला।

Recommended Video

    Live मैच में बुलानी पड़ी Ambulance, Venkatesh Iyer हुए थ्रो से Injured | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    Venkatesh Iyer

    वेंकटेश अय्यर के सिर पर मारी गेंद

    दरअसल, पश्चिम क्षेत्र के तेज गेंदबाज चिंतन गाजा ने वेंकटेश अय्यर के सिर पर गेंद मार दी। मैदान पर आते ही वेंकटेश अय्यर ने चिंतन गाजा की गेंद पर छक्का जड़कर अपना खाता खोला। इसके बाद उन्होंने मैच के दौरान एक बार फिर उनकी गेंद को हिट जो जाकर सीधा गेंदबाज के पास चली गई। चिंतन गाजा ने गेंद उठाकर सीधा थ्रो वेंकटेश अय्यर के सिर पर मार दिया, जिससे वो घायल हो गए उनके इस थ्रों में साफतौर पर उनका गुस्सा झलक रहा था।

    मैदान के बीचों बीच बुलानी पड़ी एंबुलेंस

    चोट लगने के बाद अय्यर दर्द से कराहते हुए मैदान पर ही गिर गए। मैदान के बीचों बीच एंबुलेंस बुलाई गई और स्ट्रेचर भी निकाला गया। लेकिन वेंकटेश अय्यर पैदल ही मैदान से बाहर निकले। इस दौरान कुछ साथियों ने उनकी मदद की। वेंकटेश अय्यर 9 गेंदों में 14 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया। इन दिनों वेंकटेश अय्यर भारतीय टीम में वापसी के लिए घरेलू टूर्नामेंट में अपना दमखम दिखा रहे हैं।

    केकेआर के लिए खेलते हैं वेंकटेश अय्यर

    भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर के साथ यह घटना घटी है। वेंकटेश अय्यर आईपीएल में बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख की टीम केकेआर के लिए खेलते हैं। केकेआर की ओर से खेलते हुए उन्होंने अपने प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम तक का सफर तय किया था। हालांकि, खराब फॉर्म के कारण वह लंबे समय तक भारतीय टीम का हिस्सा नहीं रह पाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+