क्या आपने मुजीब की इस गेंद को देखा, जिसे बॉल ऑफ द टूर्नामेंट कहा जा रहा, ICC ने इसे जादुई बताया

Mujeeb Ur Rahman: श्रीलंका के खिलाफ मैच हालांकि अफगानिस्तान हार जरूर गई है लेकिन इस मैच में मुजीब उर रहमान ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से हर किसी को प्रभावित किया। जिस तरह से मुजीब ने पथुम निसानका को बेहतरीन गेंद पर क्लीन बोल्ड किया उसे देखकर खुद बल्लेबाज को भी यकीन नही हो रहा था। बल्लेबाज यह उम्मीद कर रहे थे कि गेंद गिरने के बाद अंदर आएगी लेकिन मुजीब की यह गेंद गिरने के बाद बाहर को निकली और निसानका क्लीन बोल्ड हो गए।

mujeeb ur rahman

जिस वक्त निसानका 10 रन के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे उसी समय मुजीब की गेंद का उनके पास कोई जवाब नहीं था। मुजीब की इस बेहतरीन गेंद का वीडियो आईसीसी ने भी शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, क्या होता अगर गेंद घूमी नहीं होती, इस गेंद को आईसीसी ने मुजीब का जादू बताया। दरअसल बल्लेबाज भी यही उम्मीद कर रहे थे कि गेंद गिरने के बाद घूमेगी और अंदर आएगी यही वजह है कि वह रूम बनाने के चक्कर में गेंद की लाइन को मिस कर गए और गेंद बाहर को निकली और सीधे विकेट पर जा लगी।

मुजीब की इस बेहतरीन गेंद को देखकर सोशल मीडिया पर भी क्रिकेट फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। कुछ यूजर्स तो इस गेंद को बॉल ऑफ द टूर्नामेंट भी करार दे रहे हैं। मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे आकाश चोपड़ा ने भी गेंद की तारीफ करते हुए कहा कि यह गेंद शायद बॉल ऑफ द टूर्नामेंट है। वहीं आईसीसी ने इस गेंद को जादुई गेंद करार दिया है।

इस मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 144 रन ही बना सकी। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम की शुरुआत अच्छी नहीं हुई और टीम ने पहला विकेट महज 12 रन के स्कोर पर गंवा दिया। अफगानिस्तान को पहली सफलता मुजीब ने निसानका को बोल्ड करके दिलाई। इसके बाद कुशल मेंडिस को भी राशिद खान ने पवेलियन की राह दिखाई लेकिन। दूसरे छोर पर धनंजय डि सिल्वा ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेलते हुए श्रीलंका को मैच में जीत दिलाई। धनंजय ने 42 गेंदों पर 66 रनों की नाबाद पारी खेली।

{document1}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+