IPL 2024 में ऋषभ पंत की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, फैंस में जोश भर देगा दिल्ली कैपिटल्स के अधिकारी का ये बयान

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 2024 सीजन बहुत करीब है, जो 23 मार्च से शुरू होकर 29 मई को समाप्त होगा। आईपीएल ऑक्शन समाप्त होने के बाद फैंस अब एक्शन से भरपूर मैचों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

फ्रेंचाइजी के सह-मालिक जीएमआर स्पोर्ट्स के सीईओ पीकेएसवी सागर के अनुसार, ऋषभ पंत ठीक होने की राह पर हैं और दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2024 के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज मिलने की उम्मीद है।

Rishabh Pant

दिसंबर 2022 में हुई कार दुर्घटना के बाद से पंत क्रिकेट एक्शन से बाहर हैं। दुर्घटना में पंत को कई चोटें लगीं, जिसके बाद उनकी तीन सफल सर्जरी हुईं। पंत ठीक होने की राह पर हैं और वह सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रशंसकों को अपने हेल्थ पर अपडेट देते रहते हैं। पंत के प्रशिक्षण और वर्कआउट वीडियो इस स्टार खिलाड़ी की ताकत को दर्शाते हैं।

ऋषभ पंत को दिल्ली में आईपीएल 2023 के मैच में भाग लेने के दौरान बैसाखी का उपयोग करते देखा गया था, पंत ने तेजी से सुधार किया है। विकेटकीपर-बल्लेबाज ने हाल के दिनों में आउटडोर प्रशिक्षण सत्र किए हैं। पंत बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में पहुंच गए हैं, जहां उनके ठीक होने का आखिरी चरण पूरा होने की उम्मीद है।

दिल्ली कैपिटल्स के अधिकारी ने दी बड़ी अपडेट
पीकेएसवी सागर एएनआई को बताया कि, 'हां, हम सर्वश्रेष्ठ की उम्मीद कर रहे हैं। हम उम्मीद कर सकते हैं कि वह इस सीजन में खेलेंगे। वह सबसे बड़े खिलाड़ी हैं, अगर वह खेलते हैं, तो यह हमारे लिए अच्छा होगा। हमारे कोच और फिजियो उन पर काम कर रहे हैं।' सबसे अच्छी बात यह है कि वह बहुत अच्छी तरह से ठीक हो रहा है। हमें उम्मीद है कि मार्च तक वह फिट हो जाएगा और हमारे लिए खेलेंगे।'

दिसंबर में आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले भारत के पूर्व कप्तान और दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक, सौरव गांगुली ने टी20 लीग के आगामी सीज़न में पंत की वापसी को लेकर आशा व्यक्त की थी।

पंत फिलहाल अपने रिहैब के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में हैं। जब उन्हें एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में नेट्स पर बल्लेबाजी अभ्यास करते और अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के साथ बातचीत करते हुए देखा गया तो प्रशंसक खुशी से झूम उठे। इससे पहले, पंत दुबई में थे जहां उन्होंने आईपीएल नीलामी में भाग लिया।

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पिछली सीरीज से कितनी बदली टीम इंडिया? स्क्वाड में नजर नहीं आएंगे ये 10 खिलाड़ी

दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2023 में अपने खराब सीजन के बाद पंत को अपनी टीम में वापस देखने के लिए उत्सुक होगी। दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ने के बाद से पंत फ्रेंचाइजी के लिए मैच विजेता रहे हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने खेले 98 मैचों में 147.97 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ 2838 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और 15 अर्धशतक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+