IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पिछली सीरीज से कितनी बदली टीम इंडिया? स्क्वाड में नजर नहीं आएंगे ये 10 खिलाड़ी

India vs England Test Series: टीम इंडिया पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड से भिड़ने के लिए तैयार है। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 25 से 29 जनवरी तक हैदराबाद में खेला जाएगा। इससे पहले दोनों देशों के बीच 2021 में टेस्ट सीरीज खेली गई थी, तब से अब तक टीम इंडिया में बहुत कुछ बदल चुका है।

पिछली सीरीज के 10 खिलाड़ी नहीं आएंगे नजर
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 6 ख‍िलाड़ी पहली बार अंग्रेजों के ख‍िलाफ खेलने उतरेंगे, लेकिन पिछली घरेलू टेस्ट सीरीज 2021 के 10 खिलाड़ी इस बार स्क्वाड में नजर नहीं आएंगे। जो खिलाड़ी इस बार नहीं दिखेंगे उनमें अज‍िंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, मयंक अग्रवाल, ऋद्धिमान साहा, ऋषभ पंत, ईशांत शर्मा, उमेश यादव, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर का नाम है।

Team India

पहले विराट कोहली अब रोहित के हाथ में कमान
घरेलू टेस्ट सीरीज 2021 के दौरान टीम इंडिया की कमान विराट कोहली के हाथ में थी, लेकिन इस बार ये नेतृत्व की जिम्मेदारी कप्तान रोहित शर्मा को सौंपी गई है। इंग्लैंड जब भारत दौरे पर आया था, तो हार्द‍िक पंड्या भी टेस्ट टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली।

6 ख‍िलाड़ी पहली बार अंग्रेजों के खिलाफ उतरेंगे मैदान में
ऋषभ पंत अगर सड़क हादसे का शिकार न हुए होते तो शायद उनके नाम पर विचार जरूर किया जाता, लेकिन फिट नहीं होने के कारण वे सीरीज में नजर नहीं आएंगे। इंग्लैंड के ख‍िलाफ इस सीरीज में 6 ख‍िलाड़ी पहली बार अंग्रेजों के ख‍िलाफ मैदान में उतरेंगे। इन नए खिलाड़ियों में यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, केएस भरत, ध्रुव जुरेल, मुकेश कुमार, आवेश खान का नाम शामिल है।

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच शेड्यूल

  • पहला टेस्ट, हैदराबाद, 25-29 जनवरी
  • दूसरा टेस्ट, विशाखापत्तनम, 02 - 06 फरवरी
  • तीसरा टेस्ट, राजकोट, 15 - 19 फरवरी
  • चौथा टेस्ट, रांची, 23 - 27 फरवरी
  • पांचवां टेस्ट, धर्मशाला, 7-11 मार्च

टेस्ट सीरीज के लिए भारत बनाम इंग्लैंड फुल स्क्वाड
इंग्लैंड:
बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन फॉक्स, टॉम हार्टले, जैक लीच, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, मार्क वुड।

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: स्टेडियम से फ्री में देख सकेंगे भारत का अगला मैच? टिकटों की बिक्री शुरू, देखें फुल शेड्यूल

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), आवेश खान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+