RR vs DC : जोस बटलर ने फिर जड़ा शतक, खतरे में पड़ा कोहली का बड़ा रिकाॅर्ड

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 34वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ राजस्थान राॅयल्स के ओपनर जोस बटलर का कहर देखने को मिला। माैजूदा सीजन में बटलर का बल्ला लगातार रन उगल रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई राजस्थान टीम के लिए बटलर ने शतक ठोक दिया। बटलर ने महज 57 गेंदों में शतक पूरा किया। बटलर फिर 65 गेंदों में 116 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 9 चाैके व 9 ही छक्के शामिल रहे। इस पारी के साथ बटलर ने राॅयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बल्लेबाज विराट कोहली का एक बड़ा रिकार्ड खतरे में डाल दिया।
यह भी पढ़ें- इस गेंदबाज का सामना करने से डरते हैं जोस बटलर, खुद बताया नाम

जड़ा तीसरा शतक
दरअसल, बटलर का यह इस सीजन में तीसरा शतक रहा है। बटलर ने 7 मैचों में 3 शतक लगाए हैं। इसी के साथ वह किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। बटलर से पहले क्रिस गेल, हासिल अमला, शिखर धवन व शेन वाॅटसन ऐसे बल्लेबाज रहे हैं जो किसी एक सीजन में दो शतक लगा चुके हैं। वहीं बटलर ने आईपीएल 2022 में तीन शतक जड़ दिए हैं। उनसे आगे अब विराट कोहली हैं। कोहली ने 2016 आईपीएल में 4 शतक जड़े थे।
किसी एक सीजन में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज-
विराट कोहली - 4 शतक (2016)
जोस बटलर - 3 शतक (2022)*
क्रिस गेल -2 शतक (2011)
हाशिम अमला- 2 शतक (2017)
शिखर धवन -2 शतक (2020)
शेन वॉटसन -2 शतक (2018)

कोहली का बड़ा रिकाॅर्ड भी खतरे में
इसके साथ ही बटलर ने कोहली का आईपीएल इतिहास में बना एक रिकाॅर्ड भी खतरे में डाल दिया है। वो है किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का। जी हां, कोहली ने 2016 में खेले 16 मैचों में 4 शतक व 7 अर्धशतक की मदद से 973 रन बनाए थे। यह किसी बल्लेबाज द्वारा किसी एक सीजन में बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। लेकिन जिस अंदाज में बटलर इस बार खेलते दिख रहे हैं उससे लग रहा कि वो कोहली के इस रिकाॅर्ड को तोड़ देंगें। बटलर अभी खेले 7 मैचों में ही 500 के करीब रन बना चुके हैं। ऐसे में बटलर के पास कोहली से ज्यादा रन बनाने का इस बार सुनहरा माैका है क्योंकि अभी आधा टूर्नामेंट हुए है।

रंग में नजर आ रहे बटलर
इस सीजन में बटलर रंग में नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस सीजन में पहला शतक मुंबई इंडियंस के खिलाफ जड़ा था। उन्होंने 68 गेंदों में 100 रन बनाए थे। फिर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बटलर ने 61 गेंदों में 103 रनों की पारी खेल सीजन का दूसरा शतक लगाया था। अब उन्होंने दिल्ली के खिलाफ सीजन का तीसरा व्यक्तिगत शतक लगा दिया।
अभी तक निकली बटलर की पारियां-
35 रन बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
100 रन बनाम मुंबई इंडियंस
70* रन बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
13 रन बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स
54 रन बनाम गुजरात टाइटन्स
103 रन बनाम कोलकाता
116 रन बनाम दिल्ली कैपिटल्स












Click it and Unblock the Notifications