इस गेंदबाज का सामना करने से डरते हैं जोस बटलर, खुद बताया नाम

नई दिल्ली। जोस बटलर...ऐसा नाम जो आईपीएल 2022 में खूब चमक रहा है। इंग्लैंड और राजस्थान रॉयल्स के तेजतर्रार बल्लेबाज जोस बटलर माैजूदा आईपीएल सत्र में विरोधी टीमों के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं। बटलर के विस्फोटक अंदाज का हिसाब इसी बात से लगाया जा सकता है कि अभी तक खेले 6 आईपीएल मैचों में दो शतक लगा चुके हैं। बटलर का सामना करना किसी गेंदबाज के लिए आसान नहीं, हालांकि एक ऐसा गेंदबाज है जिससे खुद बटलर खाैफ खाते हैं।
खुद बताया नाम
जोस बटलर ने अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान को चुना जिसका वह सामना करने से बचना चाहते हैं। बटलर राशिद की गेंदों का सामना करने से डरते हैं। ईएसपीएनक्रिकइंफो के साथ बातचीत के दाैरान बटलर ने इस बात का खुलासा किया। जब उनसे पूछा गया कि वह किसका सामना करने से खुद को मुश्किल में पाते हैं तो बटलर ने कहा, ''वह पावरप्ले के दौरान राशिद का सामना करना पसंद नहीं करते।'' राशिद टी20 क्रिकेट में तीन बार बटलर को आउट करने में सफल रहे हैं। इस बीच, बटलर राशिद के खिलाफ 28 गेंदों में सिर्फ 17 रन ही बना सके।
यह भी पढ़ें- IPL में छाए, पर नहीं दिखेंगे T20 वर्ल्ड कप में एक साथ, आकाश चोपड़ा ने बताए नाम
टी20 क्रिकेट में राशिद के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अपने देश के लिए 58 मैच खेले हैं और अब तक कुल 105 विकेट लिए हैं। वह 6.18 की इकॉनमी दर से गेंदबाजी करते हैं। राशिद ने 80 वनडे और पांच टेस्ट मैचों में भी अपने देश का प्रतिनिधित्व किया है।

बटलर स्कूप शॉट खेलना पसंद करते हैं। यह पूछे जाने पर कि भारतीय खिलाड़ियों में सबसे अच्छा स्कूप शॉट कौन खेलता है तो उन्होंने सूर्यकुमार यादव का नाम लिया। 31 वर्षीय सूर्यकुमार ने केवल 21 मैच भारत के लिए खेले हैं। हालांकि, उन्होंने 120 आईपीएल मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 30.27 के औसत से कुल 2573 रन बनाए हैं। दाएं हाथ का यह बल्लेबाज पहले ही आईपीएल में 15 अर्धशतक लगा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications