DC vs RR : दिल्ली टीम पर कोरोना का साया, मैच में मौजूद नहीं रहेंगे कोच रिकी पोंटिंग

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स टीम पर अभी भी कोरोना का साया है। टीम को शुक्रवार राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच खेलना है, लेकिन इससे पहले खबर आई कि कोच रिकी पोंटिंग मैच में माैजूद नहीं रहेंगे। बताया गया है कि उनके परिवार का कोई एक सदस्य कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है। पोंटिंग उनके साथ होटल में ठहरे थे। ऐसे में पोंटिंग ने खुद को टीम से 5 दिनों के लिए अलग रहने का फैसला किया है।
Recommended Video
फ्रेंचाइजी ने बयान जारी करते हुए कहा, ''पोंटिंग का टेस्ट दो बार किया गया, जो नेगेटिव आया। हालांकि, टीम के सर्वोत्तम हित में, प्रबंधन और मेडिकल टीम ने फैसला किया कि पोंटिंग पांच दिनों के लिए अलगाव में रहेंगे क्योंकि वह पाॅजिटिव पाए गए शख्स के साथ संपर्क में थे। इसलिए, वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आज रात के मैच के लिए मैदान पर उपस्थित नहीं होंगे।''
यह भी पढ़ें- सचिन ने किया मुंबई टीम का बचाव, बोले- युवा खिलाड़ी अभी गलतियां करेंगे
टीम प्रबंधन ने आगे कहा, "फ्रैंचाइजी अनुरोध करती है कि मौजूदा स्थिति में पोंटिंग और उनके परिवार की निजता का सम्मान किया जाए। अब तक पाॅजिटिव निकले सभी व्यक्तियों की स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। टीम सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की उम्मीद करती है।" पोंटिंग की गैरमौजूदगी में दिल्ली सपोर्ट स्टाफ प्रवीण आमरे, अजीत अगरकर, जेम्स होप्स और शेन वॉटसन अब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के लिए सभी चुनाैतियां संभालेंगे।

इससे पहले दिल्ली के दो विदेशी खिलाड़ी टिम सीफर्ट और मिशेल मार्श और उनके चार सहयोगी स्टाफ सदस्यों को कोरोना हुआ था। इसके बाद बीसीसीआई ने वीरवार बयान जारी किया था कि सभी खिलाड़ियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि जो पहले पाॅजिटिव हैं वो क्वारंटाइन में हैं।












Click it and Unblock the Notifications