DC vs MI : ईशान किशन ने खेली विस्फोटक पारी, कुलदीप यादव भी चमके

मुंबई : आईपीएल सीजन-15 के दूसरे मुकाबले में पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस के ओपनर ईशान किशन के बल्ले से विस्फोटक पारी देखने को मिली, जिसकी बदाैलत टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 5 विकेट खोकर 178 रनों का लक्ष्य रखा। ईशान किशन ने 48 गेंदों में नाबाद 81 रनों की पारी खेली, जिसमें इतने 11 व 2 छक्के शामिल रहे। रोहित शर्मा ने 32 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चाैके व 2 छक्के शामिल रहे। कुलदीप यादव दिल्ली की ओर से सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए, जिन्होंने 18 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं खलील अहमद ने 27 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

DC vs MI

यह भी पढ़ें- 'KKR का शुक्रगुजार हूं', नीलामी में आखिरी वक्त बिकने पर बोले उमेश यादव

इससे पहले दिल्ली ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई के लिए ईशान किशन और रोहित शर्मा ने शानदार शुरुआत करते हुए तेजी से रन बनाना शुरू किए। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी हुई। पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा। कुलदीप यादव ने रोहित को 41 रन के स्कोर पर रोवमैन पॉवेल के हाथों कैच आउट कराया। रोहित ने कुलदीप की छोटी गेंद को मिडविकेट की ऊपर से पुल करने की कोशिश की, लेकिन वो कैच आउट हो गए।

फिर ईशान का साथ देने के लिए अनमोलप्रीत सिंह क्रीज पर आए। टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 10 ओवर में 79 रन हो चुका था, लेकिन 11वें ओवर में कुलदीप ने अनमोलप्रीत को भी चलता किया। वह 8 रन बना सके। इसके बाद आए तिलक वर्मा 15 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए, जिनका कैच पृथ्वी शॉ ने लपका। खलील अहमद की छोटी गेंद पर तिलक वर्मा ने अपर कट खेलने की कोशिश की, लेकिन गैप नहीं ढूंढ़ पाए और दिल्ली ने तीसरी सफलता हासिल कर ली। चाैथा झटका किरोन पोलार्ड के रूप में लगा, जो 6 गेंदों में 3 रन बनाकर आउट हुए। टिम डेविड आठ गेंदों में 12 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। फिर ईशान किशन ने टीम का स्कोर डेनियल सैम्स के साथ मिलकर 177 तक पहुंचाया। सैम्स 2 गेंदों में 7 रन बनाकर नाबाद रहे।

दिल्ली कैपिटल्स -

पृथ्वी शॉ, टीम सिफर्ट, मनदीप सिंह, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद, कुलदीप यादव, कमलेश नागरकोटी।

मुंबई इंडियंस -

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, अनमोलप्रीत सिंह, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम, मुरुगन अश्विन, टाइमल मिल्स, जसप्रीत बुमराह, बासिल थंपी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+